Breaking News

जिला परिषद में व्याप्त कुव्यस्था औऱ भ्रष्टाचार के खिलाफ एमएसयू ने शुरू किया आमरण अनसन  (AJIT Kumar सिंह की रिपोर्ट )

जिला परिषद में व्याप्त कुव्यस्था औऱ भ्रष्टाचार के खिलाफ एमएसयू ने शुरू किया आमरण अनसन

एमएसयू समर्थित जिला परिषद औऱ सदस्यो के द्वारा शुरू किया गया आमरण अनसन

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सह जीप. सदस्य अमित ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जिला परिषद दरभंगा में व्याप्त कुव्यवस्था , मनमानी एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला परिषद परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं. अनशन स्थल पर संबोधित करते हुए मिथिलावादी नेता अविनाश भारद्वाज ने कहा कि हमलोगों को आमजनों ने बहुत ही आशा और विश्वास के साथ पंचायती चुनाव में वोट देकर विजय बनाया लेकिन जब हमारे साथी जीतकर जिला परिषद आए तो यहाँ की स्थिति देयनीय देखने को मिला जहाँ दरभंगा जिला परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार, चरम पर प्रशासनिक निरंकुशता एवम वर्तमान जनप्रतिनिधियों की हो रही उपेक्षा देखने को मिला इसी के विरुद्ध सब्र का बांध टूट चुका है, अब इस भ्रष्ट व्यवस्था को खत्म करके रहेंगे. वहीं मिथिलावादी नेता गोपाल चौधरी ने कहा कि मिथिलावादी जिला परिषद सदस्यों के साथ उपेक्षात्मक व्यवहार जिला परिषद प्रशासन करती है. 22 % कमीशन माँगा जाता है. यह नहीं चलेगा अगर मिथिलावादी जिला परिषद सदस्यों के साथ दुव्यहार वर्ताव होगा तो हमलोग इट स्व ईट बजा देंगे हम व्यवस्था को कहना चाहते हैं कि कमीशनखोरी बंद हो एवं पार्षदों का मान-सम्मान हो. वहीं संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह जीप. सदस्य घनश्यामपुर धीरज कुमार झा ने कहा कि जिला परिषद सदस्यों द्वारा अनुशंसित मनरेगा योजना की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं दी जा रही है, जबकि प्राक्कलन, तकनीकी स्वीकृति आदि सब कुछ मिल गया है, जिला परिषद से मनरेगा में मटेरियल पेमेंट की कोई प्रक्रिया नहीं कि गयी है. यहाँ के पदाधिकारी और कर्मचारी जीप. सदस्यों का मानसिक एवं आर्थिक दोहन करती है, यह स्वीकार योग्य नहीं है. वहीं अनशन पर बैठे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एवं जीप. सदस्य बेनीपुर अमित ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद से फ़ाइल भूत लेकर चला जाता है, हमने जिला परिषद में कैंटीन हेतु अनुशंसा किया था प्रशासनिक स्वीकृति भी मिली अब जब निर्माण कार्य होना था तो कार्यालय से फ़ाइल ही गायब हो गयी है, हमने इसकी शिकायत भी किया लेकिन अभी तक फ़ाइल नहीं मिला है. आये दिन सदस्यों का फ़ाइल कार्यालय से गायब होना आम बात हो गयी है इस हालत में पार्षद क्या काम कर पाएंगे यह हास्यापद स्थिति जिला परिषद दरभंगा का है.वहीं जिला शिक्षा समिति, जिला परिषद दरभंगा के अध्यक्ष सागर नवदिया ने कहा कि हम 13 सूत्रीय मांगो को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं हमारा स्पष्ट माँग है कि जिला परिषद द्वारा अनुशंसित मनरेगा योजना का अबिलम्ब प्रशासनिक स्वीकृति मिले, जीप. सदस्यों को उनके गृह प्रखंड में स्थायी तकनीकी सहायक मिले जिससे योजना का सुचारू क्रियान्वयन किया जा सके, 15 वीं. एवं विभिन्न मद में योजना का घोटाला हो रहा है इसपर रोक लगे, पंचम राज्य वित्त मद में हुए घोटाले की निष्पक्ष जाँच हो, कितनी राशि है इसे सार्वजनिक कर जनहित में योजना का क्रियान्वयन किया जाय, नवगठित स्थायी समिति के अध्यक्ष को अलग से कार्यालय आवंटित किया जाय,साढ़े सात लाख वाली तुगलकी फरमान वापस हो नियम के अनुकूल 15 लाख तक कि प्रशासनिक स्वकृति दी जाय, आये दिन जिला परिषद सदस्यों द्वारा योजना के प्रशासनिक स्वीकृति के बाद भी अन्य एजेंसी द्वारा कार्य कर लिया जाता है, इतने बड़े परिसर में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है इन सभी मांगो को लेकर हमलोग आमरण अनशन पर बैठे हैं जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक अनशन चलता रहेगा.एमएसयू राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने बताया आमरण अनसन दिन के 11 बजे से शुरू किया गया जिसमे एमएसयू के सदस्यो ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी एडीएम औऱ कर्मचारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने का काम किया विभिन्न वक्ताओ ने धरना को संबोधित करने का काम किया इस धरना में एमएसयू के अर्जुन कुमार दास नारायण मिश्रा जीप सदस्य धीरेन्द्र मिश्र चंदू मिश्रा नीरज भारद्वाज अविनाश सहनी दीपक डायना संतोष साहू गौतम झा केशव झा अभिषेक कुमार झा गोपाल कुमार झा हर्ष कुमार मिश्रा केशव मिश्रा झमेली राम समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …