Breaking News

दरभंगा के एक होटल के कमरे से अधिवक्ता का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद

दरभंगा के एक होटल के कमरे से अधिवक्ता का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद

लहरिया सराय थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित एक होटल के रूम में 28 वर्षीय एक अधिवक्ता का संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है। होटल में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और कब्जे में शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुट गई है वहीं पुलिस ने होटल के रूम से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मजिस्ट्रेट के सामने खोला गया होटल का कमरा घटना की सूचना मिलने पर अधिवक्ता के परिजन भी दरभंगा पहुंच गए होटल के रूम को मजिस्ट्रेट और परिजनों के सामने खोला गया शव रूम में पलंग पर सोई अवस्था में बरामद हुआ है। अधिवक्ता की पहचान समस्तीपुर जिला के मडवाडीह निवासी स्वर्गीय श्याम कांत झा के 28 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार झा उर्फ मोहन झा के रूप में हुई है. वही मौके पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार थानाध्यक्ष कुमार कृति ने पहुंचकर रूम का जायजा लिया। आत्महत्या की जताई जा रही है आशंका प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है वैसे पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है आखिर अधिवक्ता ने आत्महत्या क्यों की होगी अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान  • 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया …