Breaking News

महागठबंधन के जनविश्वास महारैली में भाकपा(माले) दस हजार की करेगा जन गोलबंदी || तानाशाही हारेगी-बिहार की जनता लड़ेगी नारा होगा बुलंद : माले

संवाददाता सम्मेलन से जारी हैंडआउट।

 

इलेक्ट्रॉल बाउंड स्कीम को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द करना स्वागत्योग्य कदम : माले

 

महागठबंधन के जनविश्वास महारैली में भाकपा(माले) दस हजार की करेगा जन गोलबंदी

 

तानाशाही हारेगी-बिहार की जनता लड़ेगी नारा होगा बुलंद : माले

 

रैली तैयारी को लेकर भाकपा(माले) का जनसंपर्क अभियान जारी है।

 

रैली को सफल बनाने को लेकर आज से चार दिनों तक निकलेगा जनसंवाद यात्रा।

दरभंगा • बिहार की जनता लड़ेगी और तानाशाही हारेगी नारा के साथ 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन के द्वारा जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया है। रैली में पूरे बिहार से दसियों लाख लोग एकजुट होकर लोकतंत्र व संविधान विरोधी मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। उक्त बातें आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) नेताओ ने नही।

 

संवादाता सम्मेलन में भाकपा(माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य सह जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, राज्य कमिटी के सदस्य अभिषेक कुमार, जिला स्थाई समिति सदस्य सत्यनारायण पासवान पप्पू, प्रिंस राज शामिल थे।

 

माले नेताओ ने आगे कहा की आज पूरा देश मोदी सरकार के जनविरोधी नीति के कारण तबाह है। मजदूर तबाह है किसान सड़को पर उतरे हुए है। लेकिन किसान आंदोलन से वार्ता करने के बजाय आज सड़क पर बेड़ीगेट व कील लगाये जा रहे है। आज देश में संविधान और लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही है। ED सीबीआई का इस्तेमाल करके विरोध की आवाज को दबाया जा रहा हैं। लेकिन इसे दबने नही दिया जायेगा। बिहार आजादी के आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाया है और लोकतंत्र संविधान बचाने की लड़ाई में भी अग्रणी भूमिका निभायेगी।

 

आगे माले नेताओ ने कहा कि भाजपा द्वारा राजद के मंत्रियों के कार्यकाल की जांच की बात कर रही वही हमारे विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक साजिश के तहत मुकदमों में फंसाकर सजा करवाने की साजिश की जा रही है। ऐसी स्थिति में भाकपा-माले द्वारा 21-27 फरवरी तक ‘बिहार की जनता लड़ेगी-तानाशाही हारेगी’ राज्यव्यापी जन संवाद अभियान चल रहा है। पार्टी के नेताओं को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने, किसान आंदोलन पर बर्बर दमन, कर्पूरी जी के नाम पर अवसरवादी राजनीति और रोजगार के मसले पर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं. हर चट्टी-बाजार पर नुक्कड़ सभा कर आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा-जद (यू) की करारी शिकस्त सुनिश्चित करने का आह्वान किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए हजारों करोड़ का कॉरपोरेट पूंजीपतियों से भाजपा द्वारा लिए गए रिश्वत खोरी भ्रष्टाचार , इस चोरी को सुप्रीम कोर्ट ने भी पकड़ा हैं जैसे मुद्दा जोर-शोर से रखा जायेगा। यदि देश से तानाशाही को समाप्त करना है तो बिहार को मजबूती से उठ खड़ा होना होगा

आगे माले नेताओ ने कहा की अभियान के दौरान 17 महीने की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के बीच ले जाया जाएगा।

 

माले नेताओ ने बताया की रैली तैयारी को लेकर आज से 29 फरवरी तक दिनों तक गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए हर चौक चौराहा पर रैली का प्रचार किया जा जायेगा।

 

माले नेताओ ने कहा की भाजपा सरकार की नितांत लोकतंत्र विरोधी इलेक्ट्रॉल बाउन्ड योजना को रद्द करने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का भाकपा(माले) स्वागत करती है। राजनीति दल को कौन कितना चंदा देगा यह भारत के मतदाताओं को जानने एक पूरा अधिकार है।

Check Also

 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा भू अभिलेख तथा परिमाप निदेशालय बिहार सरकार द्वारा नवनियुक्त सर्वेक्षण कर्मियों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ।

🔊 Listen to this   दरभंगा प्रेक्षागृह में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण …