मिथिला स्टूडेंट यूनियन और गाँधीनगर के युवा के तत्वाधान में वर्षो से चली आ रही जल-जमाव की समस्या को लेकर आक्रोशपूर्ण आंदोलन किया गया
कार्यक्रम

की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने कहा मुझे कहते हुए भी शर्म आ रही हैं की में गाँधीनगर कटरहिया का वासी हूं हाँ आपने बिकुल सही सुना हैं मुझे शर्म आती हैं यह कहते हुए दरभंगा नगर निगम अंतर्गत वार्ड 17 में पड़ने वाला यह मोहल्ला आज जलजमाव की समस्या को लेकर जाना जाता हैं जहाँ बारिश के दिनों में चार से पांच महीना तक यह इलाका पानी में डूबा होता हैं यहाँ की घरों दुकान और सड़को पे हमेसा नाले का पानी लगा हुआ होता हैं खेर ये बात तो हुई बारिश की लेकिन अभी इस ठण्ड के महीने में रेलवे के दोहरीकरण होने के कारण जल जमाव की समस्या एक बार फिर खड़ी हो गयी हैं लगभग 15 से बीस सालो से लोग परेशानी की ज़िन्दगी जीने को मजबूर हैं इस मोहल्ला में पहले 3 प्राइवेट स्कूल हुआ करता था जो पानी की समस्या के कारण आज कही और खोल लिया गया हैं एक दो प्राइवेट स्कूल अभी भी चल रहा हैं जिसमे सेकड़ो छोटे छोटे छात्र रोज पानी में भीगते हुए स्कूल जाते और आते हैं गाँधीनगर में ही मौजूदा बिहार बोर्ड का छेत्रिय कार्यलय खोला गया हुआ हैं जहाँ रोज सेकड़ो छात्र दूर दराज से आए हुए लोग यहाँ पहुँचते ही एक पल के लिए सन्न हो जाते हैं यहाँ रोड और नाला का कुछ पता ही नहीं चलता सिर्फ पानी ही पानी नजर आता हैं कई जगह नाला में ढक्कन नहीं होने के कारण लोग दुर्घटनाग्रस्त का शिकार होते हैं नालो की भी गहराई लगभग 4 से 5 फिट की हैं ज्यादातर बाहर से आए हुए लोग इस नालो का शिकार बनते आए हैं
लोग कहते हैं की इस इलाका का नाम सुन कोई रिक्शा कोई भी ऑटो आने को तैयार नहीं होता यहाँ तक की ऑनलाइन आर्डर करने पे भी डिलीवरी बॉय भी यहाँ आने से मना कर देता हैं सभी को ये मालुम हैं की यह इलाका डूबा हुआ रहता हैं मोहल्ला में कई बुद्धिजीवी कई राजीनीतिक चेहरे के अलावा पत्रकारों का भी घर मौजूद हैं कहने को तो यह इलाका पहले काफी संपन्न और हाई प्रोफाइल इलाका में सुमार था लेकिन वर्षो से चली आ रही इस जल जमाव की समस्या ने यहाँ के नेताओ की पोल खोल दिया हैं आज लोगो को पता चल गया हैं की नेता सिर्फ वोट लेने के लिए यहाँ आते हैं और हर वर्ष नाला शिलान्यास का खेल खेल यहाँ के लोगो के साथ चले जाते हैं दोनार गुमती से पूर्व बसा हुआ यह इलाका लगभग 5000 आबादीयों वाला हैं यह बात सिर्फ गाँधीनगर की हो रही हैं जबकि दोनार से पूर्व बसा हुआ जितना भी इलाका हैं आज जल जमाव की समस्या से जूझ रहा हैं जिसका समाधान दोनार गुमती से टीन्ही पुल तक बनने वाला नाला हैं बताते चले की स्थानीय नेताओं के द्वारा लोगो को ठगने के लिए अब तक इस नाले का दो बार शिलान्यास भी हो चूका हैं लोगो को इंतजार तो सिर्फ अब उद्घाटन का हैं जो ना जाने कब देखने को मिलेगा आज लाखों लोग प्रत्यक्ष रूप से इस नाले के इंतजार में बैठे हैं कई दुकाने थप बैठी हुई हैं कई दुकान बंद हो चूका है मैन रोड की बात की जाए तो दुकानदारों को करोड़ो का नुकसान हो रहा हैं आम जिन जीवन अस्त व्यस्थ हो चूका हैं बच्चे को स्कूल जाने और आने में समस्या हो रही हैं लेकिन चिर निद्रा में सोई हुई ये नगर निगम और यहाँ के जनप्रतिनिधि ने इस ओर अब देखना ही बंद कर दिया गया हैं महीनों से गड्ढे खोने जा रहे हैं काम देख लगता हैं ये इस साल भी नहीं बन पायेगा और एक बार फिर इसे चुनावी मुद्दा में शामिल कर लोगो को ठगने का काम किया जायेगा हम नगर निगम को सचेत करने आ गए हैं जनता अब जाग चुकी हैं अब इस जल जमाव की समस्या को हम एक पल के लिए भी बर्दास्त नहीं करेंगे
वक्ताओं ने कहा हमारी मांग इस प्रकार हैं
तत्काल जल जमाव की समस्या को ख़त्म किया जाय
दोनार से टीन्ही पुल तक नाला निर्माण कार्य युद्धस्तर से शुरू करवाया जाय
नाला को और गड्ढा करते हुए तत्काल दुरस्त किया जाय
जल जमाव के कारण अवरुद्ध मार्ग एवं टूटे हुए सड़क को मरम्मत करवाई जाय
इन सब मांगो को लेकर यह आंदोलन गांधीनगर दुर्गा मंदिर से दिन के 11बजे पैदल मार्च में शामिल होते दोनार,नाका 5 होते हुए नगर निगम को पहुंची दिन के 11 बजे से शाम के 3 बजे तक यह आंदोलन चलता रहा जिसके बाद नगर आयुक्त आंदोलनकारी से वार्ता करने के लिए सभा स्थल पर पहुंचे उन्होंने कुछ समस्या का हवाला देकर काम होने में देरी की बात कही जिसके बाद सभी मोहल्लावासी आक्रोशित हो उठे और नगर आयुक्त को समस्या वाले स्थल पे आकर काम करवाने की बात कहने लगे नगर आयुक्त तत्काल सभी बातो को मानते हुए शाम में मोहल्ला जाने की बात कहे जिसके बाद सभी आंदोलनकारी शांत होकर घर को चले गए और तत्काल आंदोलन को ख़त्म करते हुए एक चेतावनी भी दे दिया गया की यह शांतिपूर्ण मार्च था अगर हम उग्र हुए तो हमें रोकने वाला कोई नहीं होगा इस आंदोलन में जय भारत स्कूल तथा जीवन ज्योति स्कूल के छात्रों तथा शिक्षको ने भी समर्थन दिया और इस पैदल यात्रा में छोटे बच्चे,युवा नौजवान,महिलाये तथा बुजुर्ग सभी शामिल हुए कई वर्षो का गुस्सा आज लोगो ने आंदोलन के माध्यम से निकाला हैं साथ ही साथ यह संकेत भी दिया गया की आज शांतिपूर्ण पैदल मार्च था अगर हमारी मांगो पर कारवाई नहीं किया जाता हैं तो आगे हम और भी उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन की होंगी आक्रोशित भीड़ ने वार्ड 17 के पार्षद अमोला महतो जी को चैम्बर से खींच सभा स्थल पर ले गए जहाँ लोगो ने वार्ड पार्षद से लेकर विधायक और विधायक से लेकर सांसद तक को आरे हाथों लिया आंदोलनकारी ने जम कर इन सब के विरुद्ध नारेबाजी की
मौके पर एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज,अमन सक्सेना, अमित ठाकुर,पूर्व वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार गुप्ता,अभिषेक कुमार झा,विकाश चौधरी,जय प्रकाश झा,मनोज मण्डल,बिपुल कुमार,बाबुल कुमार,नविन कुमार,कमल राय,अभिनाश शर्मा,चंदन झा,मालती देवी,राजा गुप्ता,गौरव झा,नरेश साह,राजीव राय,विष्णु शर्मा,मुकेश राय मो.रियाजुद्दीन,सद्दाम,परवीन बबलू,गुड्डू समेत सेकड़ो लोग उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal