Breaking News

चेहल्लुम के मौके पर लालबाग मोहर्रम कमेटी की तरफ से निकाला गया जुलुस

चेहल्लुम के मौके पर लालबाग मोहर्रम कमेटी के तरफ से 4:00 बजे शाम में जुलूस निकाला गया जिसमें काफी तादाद में लोग शामिल थे। 1967 से लालबाग मोहर्रम कमेटी हर साल चेहल्लुम के मौके पर जुलूस निकालते आ रही है, जिसमें बादशाह अकबर, टीपू सुल्तान, महाराणा प्रताप, जांबाज जैसे कितने बादशाह बनाकर बैठाए गए थे इस बार चेहल्लुम के मौके पर 3 घोड़े से जुलूस निकाला गया, जिसमें बादशाह एर्तूग्रुल गाजी के साथ 2 घोड़े पर उनके सिपाही थे। एर्तूग्रुल गाजी का पोशाक दरभंगा के बॉम्बे बैग वर्कशॉप के मालिक मोहम्मद बहाउद्दीन जी ने बनाया।

 

एर्तूग्रुल गाजी दरभंगा के जाने माने समाज सेवी डॉ जमाल हसन बन कर घोड़े पर बैठे थे और उनके सिपाही मोहम्मद तमन्ना और मोहम्मद अफजल बने थे। जुलूस लालबाग से दरभंगा टावर होते हुए शहर के कई हिस्सों से गुजरी, दरभंगा शहर में जिधर से भी यह जुलूस निकला एर्तूग्रुल गाजी को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाते गए।

शानदार जुलूस के आयोजन करने वालों में लालबाग मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त डॉ कमरूल हसन,डॉ बदरुल हसन, सईद खान, अब्दुल हमीद,फूल हसन,डॉ जियाउल हसन, एडवोकेट तनवीर हसन, लालबाग मोहर्रम कमेटी के सदर बाबर अली, सेक्रेटरी मोहम्मद तमन्ना, खजांची मोहम्मद साबिर हुसैन, जिला मोहर्रम कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी महबूब खान, डॉ इकबाल हसन, अल्तमस खान, सहित कई लोगों ने अपना योगदान दिया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …