Breaking News

माघी पूर्णिमा के मौके पर गौसाघाट स्थित कमला नदी तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

दरभंगा में माघी पूर्णिमा के मौके पर सदर प्रखंड के गौसाघाट स्थित कमला नदी तट पर बुधवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा मंगलवार की देर शाम से बुधवार की दोपहर तक यहां लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालु ने कमला नदी में डुबकी लगाई श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर कमला मैया का जयकारा लगाते हुए कमला मैया का पुजा आचर्ना कर पुण्य के भागी बने। इसके बाद नदी के तट पर स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर पूरे परिवार के सुख शांति की कामना की। अधिकांश लोग चार चक्का व टेम्पु रिजर्व कर यहां आए थे।

माघी पूर्णिमा को लेकर सीतामढ़ी शिवहर बेतिया मोतिहारी मुजफ्फरपुर हाजीपुर वैशाली समस्तीपुर पटना के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग सपरिवार आए हुए थे। सारामोहनपुर, बढ़िया पुल, गौसा घाट से खुटवारा मोड तक तथा गौसाडीह से ककरघाटी स्टेशन जाने वाली रास्ता श्रद्धालुओं की गाड़ी से भरा हुआ था। मंगलवार के शाम से ही लोग यहां पहुंचने लगे थे। कोई पूर्णिमा तिथि को कमला नदी में स्नान करने आए थे। तो हजारों लोग संतान प्राप्ति के बाद अपने बच्चों को लेकर आए थे।बुधवार की सुबह अहले सुबह से श्रद्धालु नदी में स्नान करने के बाद मेला में लगे अस्थाई दुकानों में खरीदारी कर रहे थे। वे लोग यहां के दुकानों से खरीदी गई सामानो को भगवान के प्रसाद के रूप में अपने घर ले गए। दूसरी ओर हजारों लोग शारीरिक, मानसिक एवं पारिवारिक क्लेश से छुटकारा पाने के लिए भगतई कराने भी आए थे। वैसे लोग गौसाघाट पुल के दोनों भाग मध्य विद्यालय तथा समता उच्च विद्यालय की ओर आसपास के गाछी एवं खेत में पुआल बिछाकर ठहरे थे। इन जगहों पर मंगलवार की शाम से की बुधवार की दोपहर तक भगतई चल रहा था भगतई देखने के लिए भी लोगों का काफी भीड़ जुटी हुई थी। गौसाघाट का कमला नदी व जीवछ घाट स्थित जीवछ नदी संतान प्राप्ति को लेकर पुरे विशव भर में प्रसिद्ध है साल में दो बार माघी व कार्तिक पूर्णिमा में यहां मेला लगता है। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले निसंतान दंपति को सच्चे मन से प्रार्थना करने पर संतान के रूप में खासकर पुत्र की प्राप्ति होती है संतान प्राप्ति के लिए आए दंपति सबसे पहले जीवछ घाट के जीवछ नदी में गठजोड़ कर आस्था की डूबकी लगाते है फिर वहा से दोनो गठजोड़ कर पैदल सात किलोमीटर चलकर गौसाघाट के कमला नदी पहुंचते हैं। यहां पहुंच नदी में डुबकी लगाते हैं। डूबकी लगाने के दौरान दंपती नदी के अंदर से घोंधा,सिथुआ आदि प्रसाद के रुप में हथोड़ कर निकाल अपने घर ले जाते है।भगवान के आर्शिवाद से संतान की प्राप्ति होने पर वे लोग पुन: यहां आकर अपने बच्चे का मुंडन करवाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपनी मन्नत पूरा होने पर कमला मैया में पाठी व परवा चढ़ाने भी आते हैं।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …