Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बीमा वादों से संबंधित अधिवक्ताओं के साथ बैठक

 

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बीमा वादों से संबंधित अधिवक्ताओं के साथ बैठक

 

  • दरभंगा  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में दावा वादों के निष्पादन को लेकर बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा प्रमंडल के अध्यक्ष एवं विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय  रविशंकर कुमार ने बीमा वादों से संबंधित अधिवक्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

उन्होंने अंतिम रूप से चयनित दावा वादों की समीक्षा कर उसे राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठ के समक्ष प्रस्तुत कराने को कहा।

उन्होंने बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एवं दावा कर्ताओं के अधिवक्ताओं तथा बीमा कंपनियों के अधिकारियों से पूर्णतः सहयोग करने की अपील की।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आरती कुमारी सहित दावा वादों के अधिवक्ता मौजूद थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *