दरभंगा सदर प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय कंसी सदर, दरभंगा में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम सह सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

 

दरभंगा   महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा के तत्वाधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन दरभंगा द्वारा दरभंगा सदर प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय कंसी सदर, दरभंगा में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम सह सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य, बालिकाओं को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज़ प्रथा आदि जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक करना तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान DHEW, दरभंगा से जिला मिशन समन्वयक वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ DHEW, दरभंगा द्वारा समाज के अंतिम वर्ग तक ये बात पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

 

साथ ही विवाह की वैधानिक आयु एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण,कौशल विकास, साइबर सुरक्षा आदि के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

संकट की स्थिति में कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, मेडिकल सहायता एवं पुलिस सहयोग जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन *1098* एवं महिला हेल्पलाइन *181* इमरजेंसी हेल्पलाइन नम्बर *112* के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के लिए खड़े होने एवं किसी भी समस्या की स्थिति में उपलब्ध सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

अंत में उपस्थित सभी बच्चियों को MHM किट वितरण किया गया।

 

Check Also

• मद्य निषेध टीम द्वारा बहादुरपुर के अम्माडीह से 353 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब को किया बरामद • ड्रोन के माध्यम से लगातार की जा रही है छापेमारी  • शराब कारोबारी को नहीं बख्शा जाएगा : सहायक आयुक्त

🔊 Listen to this   होली पर्व के अवसर पर मद्य निषेध टीम 24 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *