Breaking News

• डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक… 

 

• डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक…

• जिला पदाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक हुई ।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिले में धान अधिप्राप्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कुल 203 पैक्स/व्यापार मंडल धान अधिप्राप्ति कार्य में संलग्न हैं। अब तक कुल 6944 किसानों से 38,749.42 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 77 प्रतिशत है।

बैठक में बताया गया कि अधिप्राप्त धान के एवज में अब तक 6803 किसानों (लगभग 98 प्रतिशत) को भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों के भुगतान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित भुगतान 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

समीक्षा के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि जिले में अब तक 3741 मीट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम (एसएफसी) को उपलब्ध कराया गया है, जो जिले के निर्धारित लक्ष्य की तुलना में कम है।

जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को चावल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए जिले में निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाए।

साथ ही सभी पैक्स एवं संबंधित पदाधिकारियों को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य करने को कहा गया।

बैठक में विजय कुमार सिंह, संयुक्त निबंधक, सहयोग समिति, दरभंगा प्रमंडल; संजीव कुमार, सहायक निबंधक, दरभंगा/बेनीपुर अंचल; जिला सहकारिता पदाधिकारी, दरभंगा तथा जिले के सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित

 

Check Also

• डीएम ने पंचायत सरकार भवन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व कार्य, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा 

🔊 Listen to this   • डीएम ने पंचायत सरकार भवन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *