Breaking News

दरभंगा में आयुर्विद्या कार्यक्रम का आयोजित हुआ। सभी विद्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में किया गया।

 

जिला आयुष समिति -सह-जिला संयुक्त औषधालय दरभंगा द्वारा आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय पतोर , हायाघाट , प्राथमिक विद्यालय पतोर (कन्या) , हायाघाट एवं +2 उत्त्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय , परसरमा , गोड़ा बौराम , दरभंगा में आयुर्विद्या कार्यक्रम का आयोजित हुआ। सभी विद्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में किया गया।  प्राथमिक विद्यालय पतोर , हायाघाट एवं प्राथमिक विद्यालय पतोर (कन्या) , हायाघाट , दरभंगा में आयोजित आयुर्विद्या कार्यक्रम में डॉक्टर हरेन्द्र कुमार लाल दास , जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी , दरभंगा ने बताया कि

 

• राज्य आयुष समिति के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम दरभंगा जिला अन्तर्गत विभित्र विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित विभित्र आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा  बच्चों में होनेवाली विभित्र तरह के के बीमारीयों जैसे , सामान्य सर्दी और जुकाम , कान का संक्रमण , पेट का संक्रमण , हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज , चिकनपॉक्स (छोटी माता) , गले में खराश या स्ट्रेप थ्रोट , आंख आना , अस्थमा , मूत्र मार्ग संक्रमण ,मोटापा के रोकथाम एवं इसके इलाज के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दि गई साथ ही उन्हें मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने के सलाह भी दी गई।  कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डा० मालविका द्वारा बच्चों को योग प्रशिक्षण दिया एवं उनके द्वारा विभित्र तरह के योगासन के बारे में भी बताया गया।  उक्त अवसर पर डा० हरेन्द्र कुमार लाल दास , जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी , दरभंगा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इसी क्रम में +2 उत्त्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय , परसरमा , गोड़ा बौराम , दरभंगा में आयोजित आयुर्विद्या कार्यक्रम में डा० रमेश पासवान , आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी , आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) , परसरमा , गोड़ा बौराम , दरभंगा ने भी छात्रों को आयुष चिकित्सा से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे  स्वच्छता दिनचर्या पोषक आहार , आहार विधि , अच्छा आचरण , दैनिक जीवन में योग एवं व्यायाम का महत्व , मानसिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

उक्त कार्यक्रमों विद्यार्थी ,शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

Check Also

• डीएम ने पंचायत सरकार भवन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व कार्य, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा 

🔊 Listen to this   • डीएम ने पंचायत सरकार भवन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *