Breaking News

•उप महापौर के ऊपर भाजपा- RSS द्वारा कायराना हमला, सांप्रदायिक फासीवादी की अभिव्यक्ति – बैद्यनाथ यादव

 

•उप महापौर के ऊपर भाजपा- RSS द्वारा कायराना हमला, सांप्रदायिक फासीवादी की अभिव्यक्ति – बैद्यनाथ यादव।

 

• पुलिस प्रशासन द्वारा नाजिया हसन के साथ खड़े होने के बजाय उसपर दबाव डाल कर माफी मंगवाना शर्मनाक – भाकपा माले!

 

• उपमहापौर पर हुए हमला के खिलाफ कल 2 जून को होगा जिला में आक्रोश मार्च का कार्यक्रम

दरभंगा की उप महापौर नाजिया प्रकरण पर आज भाकपा माले महानगर कमिटी कि ओर से एक फैक्ट फाइंडिंग टीम नगर निगम के उप महापौर नाजिया हसन से उनके आवास पर मिला और उनसे बात-चीत कर वस्तुस्थिति कि जानकारी हासिल की। इस टीम में ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, महानगर के माले नेता रंजन सिंह, कामेश्वर पासवान शामिल थे ।

 

टीम को मिली जानकारी के अनुसार नाजिया हसन के द्वारा पाकिस्तान एवं आरएसएस के बारे किए गए ट्वीट से नाराज हो कर भाजपा के आठ -दस पार्षद नाजीया से मिला और उस ट्वीट को डिलीट कर माफी मांगने का दबाव डाला। नाजिया ने ट्वीट करने एवं माफी मांगने से इंकार कर दिया। दूसरे दिन RSS एवं भाजपा से जुड़े 25-30 लोगों ने नगर निगम में स्थित उनके चैम्बर के बाहर अपशब्द नारे लगाए एवं कार्यालय कक्षा में घुसने का प्रयास किया। नाजिया ने अन्दर से अपने कार्यालय कक्ष का दरवाजा बंद कर लिया। जिस वजह से वो बच पाई। उनलोगों ने कार्यालय कक्ष का पर्दा फाड़ दिया एवं नेमप्लेट फोड़ कर नष्ट कर दिया। स्थिति को बिगड़ते देख नाजिया ने सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से गुहाड़ लगाई। पुलिस काफी लेट से पहुंची एवं डीएसपी अमीत कुमार ने नाजिया से ट्वीट डिलीट करवाया एवं एक कागज पर माफीनामा भी लिखवाया। नाजिया के अनुसार डीएसपी के दबाव पर उसने ऐसा किया।

नाजिया हसन ने आज एक FIR भी दर्ज करायी है जिसका प्राप्ती रसीद नहीं दिया गया है। उसने भाकपा माले टीम को बताया कि कायदे से नगर निगम प्रशासक को FIR दर्ज करवाना चाहिए लेकिन वो आज तक ऐसा नहीं हुआ है।

 

भाकपा माले जांच टीम का मानना है कि पुलिस प्रशासन को जिस निष्पक्षता के साथ नाजिया के साथ खड़े होने की जरूरत थी वो नहीं हुई। भाजपा RSS के गुंडों ने नाजिया के ऊपर हमला किया और प्रशासन ने नाजिया से ही माफी मंगवा दी। यह सरासर अन्याय और शर्मनाक है।

 

भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने प्रेस बयान में कहा कि मिथिलांचल की धरती पर वाद विवाद की पुरानी परंपरा रही है। किसी के विचार से असहमति होने का मतलब ये कत्तई नहीं होता कि उसके ऊपर जानलेवा हमला किया जाए। इस तरह की घटना भाजपा RSS की सांप्रदायिक फासीवादी मंसूबों को दर्शाती है। आने वाले समय में इस तरह की हिटलरी गुमान को मिथिलांचल के लोग चकनाचूर कर देंगे।

 

उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष हो कर इस हमलें करने वालो में शामिल लोगों पर करवाई की मांग की और इसके खिलाफ उन्होंने कल 2 जून को दरभंगा में भाकपा(माले), ऐपवा, इंसाफ मंच के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *