Breaking News

• डीएम एवं एसएसपी ने आज संयुक्त रूप से बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी हेतु हुई समीक्षात्मक बैठक।

 

• डीएम एवं एसएसपी ने आज संयुक्त रूप से बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी हेतु हुई समीक्षात्मक बैठक।

 

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी,  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी कि संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई।

बैठक में 78-कुशेश्वरस्थान एवं 79-गौड़ाबौराम के निर्वाची पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी तथा सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि कुशेश्वरस्थान में 300 एवं गौरा बारा में 296 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से विस्तृत समीक्षा की गई । सभी मतदान केदो की स्थिति और मूलभूत सुविधा के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। दो मतदान केंद्र पर बिजली उपलब्ध नहीं होने की सूचना मिली।

उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन एवं न्यूनतम मूल भूत सुविधा यथा- शौचालय,पेयजल, रैम्प, बिजली,पहुंच पथ आदि के संबंध में भी जानकारी लिया।

उन्होंने कहा कि जिस मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा नहीं है संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर मूलभूत सुविधा सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मतदान केंद्रों के लोकेशन का सूची थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही थानाध्यक्ष सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि सेक्टर की संख्या में वृद्धि करना हो तो अनुमंडल पर अधिकारी बिरौल अपने स्तर से स्वयं जांच कर प्रतिवेदन दें ।बैठक में सेक्टर 29,33 एवं 36 के मतदान केन्द्रों का जांच करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल को दिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य मतदान केंद्रों के लोकेशन, केंद्रों का मानचित्र, दूरी ,समय मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा, सेक्टर अधिकारी द्वारा रूट चार्ट एवं निर्वाचन से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा।

जिलाधिकारी निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संबंधित थाना अध्यक्ष को सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

 

 

 

Check Also

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

🔊 Listen to this दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *