Breaking News

*प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2500, द्वितीय स्थान 1500 और तृतीय स्थान ₹1000 रुपए नगद प्रदान किए गए… 

 

*प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2500, द्वितीय स्थान 1500 और तृतीय स्थान ₹1000 रुपए नगद प्रदान किए गए…

*प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे*

*फुटबॉल में सिंघवारा का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा*

तीन दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता-2025 का तीसरा और अंतिम दिन नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में सम्पन्न हुआ।आज अंडर 14 बालक वर्ग कबड्डी में बहादुरपुर की टीम ने हायाघाट को हराकर विजेता बनी।

अण्डर 16 बालक वर्ग कबड्डी में हायाघाट प्रथम और गौराबौराम द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर 14 फुटबॉल में सिंघवारा की टीम प्रथम तथा जाले की टीम द्वितीय स्थान और अंडर 16 फुटबॉल में सिंहवारा प्रथम तथा बेनीपुर द्वितीय स्थान पर रही।

फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में डीपीओ मध्याह्न एवं माध्यमिक शिक्षा नवीन कुमार ठाकुर एवम जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किये।सभी विधा के खेल के समापन उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल पदाधिकारी परिमल,मोहम्मद मुस्ताक अहमद,संभाग प्रभारी की गरिमामयी उपस्थित रही।श्री अहमद ने कहा कि शारीरिक शिक्षक,तकनीक सहायक के सफल और शानदार आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा परिमल ने अपने उद्बोधन में सभी विजयी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये शुभकामनाएं दिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को धैर्य और आत्मविश्वास के साथ सतत अभ्यास करते रहने का मूल मंत्र दिया।एकल खेल विधा में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और चेक प्रदान किया गया।दलीय खेलों में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी,मेडल और चेक से पुरस्कृत किया गया।श्री परिमल ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को ₹2500,द्वितीय स्थान को ₹1500 तथा तृतीय स्थान को ₹1000 का नगद पुरस्कार खिलाड़ियों को उनके अकाउंट के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे।कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन के लिए श्री रविंद्र कुमार सिंह और केशव कुमार चौधरी को तथा कबड्डी में अमित कुमार चौधरी, वॉलीबाल में बृजेश सिंह राठौड़, फुटबॉल में तरुण प्रकाश, साइकलिंग में आशीष कुमार और एथलेटिक्स में यशपाल कुमार को जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल के हाथों से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *