पचाढ़ी के जवाहर नवोदय विद्यालय ने राजीव गाँधी के जन्म जयंती को “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया

दरभंगा – पी.एम. जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी, दरभंगा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती को श्रद्धापूर्वक “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया गया।
प्राचार्य विजय कुमार झा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रातः काल सामूहिक श्रमदान किया और परिसर की स्वच्छता तथा सौंदर्यीकरण में अपना पूरा योगदान दिये।
श्री झा ने कहा श्रमदान के माध्यम से सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने सेवा, सहयोग और एकता का संदेश दिये।
प्राचार्य श्री झा ने राजीव गाँधी के देश निर्माण में योगदान, आधुनिक भारत की नींव रखने के प्रयास, सूचना प्रौद्योगिकी एवं पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने जैसे कार्यों पर प्रकाश डाला।
• विशेष रूप से उन्होंने उल्लेख किया कि जवाहर नवोदय विद्यालय जैसे आदर्श आवासीय शैक्षिक संस्थान की आधारशिला भी राजीव गांधी जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है, जिसने ग्रामीण प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे सद्भावना, राष्ट्रीय एकता और सेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ। इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही और उन्होंने स्वच्छ, समरस और प्रगतिशील समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal