Breaking News

• बेनीपुर और हायाघाट विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी हेतु डी ई ओ ने किये समीक्षात्मक बैठक… 

 

• बेनीपुर और हायाघाट विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी हेतु डी ई ओ किये समीक्षात्मक बैठक…

 

दरभंगा,  आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की अंतर्गत बेनीपुर और हायाघाट के सफल संचालन के लिए समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 80-बेनीपुर एवं 84-हायाघाट विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी तथा संबंधित थाना अध्यक्षगण उपस्थित थे।

• बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 350 और सेक्टर 36 जब की हायाघाट विधानसभा में मतदान केंद्रों की संख्या 286 और सेक्टर की संख्या 29 है।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बारी बारी से सभी सेक्टर पदाधिकारी से एक मतदान केंद्रों के संबंध में मतदान भवन, मतदान केंद्रों की संख्या, पेयजल ,बिजली, रैम और मतदान केंद्रों तक आने-जाने में समय के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया और बेहतर ढंग से कार्यों को क्रियान्वयन के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्दश।

• गौरतलब है कि 80 बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 350 मतदान केंद्र तथा 84 हायाघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 286 मतदान केंद्र बनाया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन से पूर्व सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर और मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना है।

बैठक में विशेष रूप से सेक्टर पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन,रूट मैप तैयार करना,शौचालय,स्वच्छ पेयजल, दिव्यांगजनों हेतु रैम्प की व्यवस्था,पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, पहुंच पथ की स्थिति इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कौशल कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं,वहां व्यवस्था करें।

उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारी को मतदान केन्द्रों का मैप तैयार कर लेने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर को मतदान केंद्र 224 एवं 225 का जांच कर लेने का निर्देश दिया।

सेक्टर पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मतदान केंद्र 125 एवं 126 मतदान केंद्रों पर शौचालय नहीं है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थाई शौचालय बनाने का निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिस मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

• जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर जाने में कितना समय लगता है,का भी सत्यापन कर लेने को कहा।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने को कहा।

बैठक में सहायक समाहर्ता के परीक्षित, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी बहेड़ी, हायाघाट आदि उपस्थित थे।

 

 

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *