• मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह प्रमंडलीय आयुक्त ने की बैठक…

दरभंगा निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर की अध्यक्षता में विशेष गहण पुनरीक्षण 2025 को लेकर जिला के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक
दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने प्रेक्षक महोदय को बारी-बारी से पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सभी बिंदुओं से अवगत कराया।
*बैठक का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना,इसमें विशेष रूप से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण,नवीन नामों के निबंधन, त्रुटियों के सुधार, एवं मृत/दोहरे नामों को हटाने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।*
*निर्वाचक सूची प्रेक्षक श्री कौशल किशोर ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें,ताकि योग्य मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में सम्मिलित किया जा सके।*
*प्रेक्षक महोदय ने नवविवाहित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दें*।
उन्होंने कहा की जो मतदाता गांव में नहीं रहते है उनका नाम मतदाता सूची से नहीं आया है,उसको बीएलओ को दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर सूचना पार्त कहा।
उन्होंने स्थाई रूप से शिफ्टेड मतदाता सूची को शतप्रतिशत जांच कर नियमानुसार तेजी से निष्पादन कराने का निर्देश दिया।
• प्रेक्षक महोदय ने कहा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं*।
उन्होंने एएसडी मतदाता सूची के संबंध में कहा कि घर-घर सर्वे करा कर सूची को जांच कर ले।
• बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों ने गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव एवं समर्थन व्यक्त किया।
बैठक की शुरुआत में आयुक्त महोदय ने जिला में चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक की प्रगति की अद्यतन जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।
आयुक्त ने बारी-बारी से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उनके सुझाव एवं शिकायतें भी सुने और प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों के लिए उनका आभार प्रकट किया।
आयुक्त ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्तियों के घर जाकर बी एल ओ फार्म छ: भरकर नाम मतदाता सूची में दर्ज करने की कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से सभी दलों से अनुरोध किया कि वे
अपने-अपने BLA (Booth Level Agent)
का जल्द से जल्द चयन एवं नियुक्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने जानकारी दी कि जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2025 की निर्वाचक सूची (प्रारूप प्रकाशन पूर्व) में शामिल था,परंतु 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित निर्वाचक सूची से विलोपित हो गया है, ऐसे मतदाताओं की विस्तृत सूची कारण सहित (मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित या दोहरा प्रविष्टि) प्रकाशित कर दी गई है।
यह सूची जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों, नगर निकायों एवं मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध है। साथ ही इसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,
बिहार तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा की आधिकारिक वेबसाइट Darbhanga.nic.in पर भी देखा जा सकता है।
श्री कौशल कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 24 अगस्त 2025 रविवार को विशेष अभियान दिवस सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे ।इसकी सफलता के लिए 23 अगस्त 2025 को 9:30 बजे पूर्वाह्न में ऑडिटोरियम लहेरिया सराय में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ,सहायक निर्वाचन निबंधन अधिकारी, सुपरवाइजर (बी एल ओ)की बैठक होगी
बैठक में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सभी ए आर ओ ,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
राजनीतिक दलों की ओर से अशोक नायक, राहुल कुमार कर्ण,सुनील कुमार मंडल जवाहरलाल पासवान मुकुंद चौधरी, दयानंद पासवान, माधव कुमार चौधरी,रितेश कुमार राम, राम लखन महतो, सत्यनारायण पासवान,गगन कुमार झा आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal