Breaking News

• नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

 

• नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर किये रवाना…

 

दरभंगा  निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल,  कौशल किशोर और जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी

कौशल कुमार द्वारा आज विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति आवेदन को लेकर जन-जागरूकता हेतु कला कुन्ज नामक नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।

 

गीत ,संगीत और नृत्य के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को मतदाता सूची में यदि नाम दर्ज नहीं है ,तो विशेष अभियान के तहत एक अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक दावा कर सकते हैं । सभी बी एल ओ के पास पर्याप्त संख्या में सभी प्रपत्र दिया गया है, जिनसे प्राप्त कर दावा के तहत अपना नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र 6 ,नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 और अपने नाम /पता आदि में संशोधन के लिए प्रपत्र 8 भरकर अपने बी एल ओ के पास जमा कर पार्वती प्राप्त करेंगे। इसके साथ स्व घोषणा भी देना होगा।जांचों उपरांत उन्हें मतदाता सूची में दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी । उक्त निर्धारित तिथि के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होगा।

इस अवसर पर प्रेक्षक सह आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल श्री कौशल किशोर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने मतदाता सूची में नाम की जांच अवश्य करें और यदि नाम नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित तिथि के अन्दर फॉर्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से दावा/आपत्ति करें।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती के लिए हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। नुक्कड़ नाटक जैसे रचनात्मक माध्यमों के ज़रिए आम लोगों तक जानकारी पहुँचाना एक प्रभावी पहल है।

यह नुक्कड़ नाटक दल दरभंगा जिला के विभिन्न पंचायतों, नगर निकाय क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शन कर लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ों तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से आवेदन की सुविधा के बारे में जानकारी देगा।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के परीक्षित,उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

राजनीतिक दलों की ओर से अशोक नायक, राहुल कुमार कर्ण,सुनील कुमार मंडल जवाहरलाल पासवान मुकुंद चौधरी, दयानंद पासवान, माधव कुमार चौधरी,रितेश कुमार राम, राम लखन महतो, सत्यनारायण पासवान,गगन कुमार झा आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *