• डीएम ने जनता दरबार में किये कई समस्याओं निष्पादन
• जनता दरबार में 39 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनता दरबार में आयें परिवादियों की समस्याओं को को बड़े धैर्य से सुना और कई समस्याओं का त्वरित निवारण किया और शेष आवेदनों को समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।
आज जनता दरबार में राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन आए।
बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए। आज अधिकांश आवेदन जमीन विवाद से संबंधित है जिसको समाधान का उपाय बताया गया।
• श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी से संबंधित शिकायतों को सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया।
• उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारी को भूमि विवाद के मामला को निष्पादन कराने का निर्देश दिया ।
• जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर अपर सहायक समाहर्ता के परीक्षित,समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार यादव, आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal