Breaking News

दरभंगा बहेड़ी में तीन सूत्री मांग को लेकर, निकाला गया मशाल जुलूस 

 

दरभंगा बहेड़ी में तीन सूत्री मांग को लेकर, निकाला गया मशाल जुलूस

 

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड कार्यालय के समक्ष सोमवार को पांचवां दिन भी मिथिला विकास संगठन के द्वारा धरनास्थल पर तीन सूत्री मांग को लेकर अनशनकारी के समर्थन में व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला

जिसका नेतृत्व समाजसेवी कालीचरण यादव ने किया, जूलूस प्रखंड मुख्यालय से महावीर मंदिर, सहरू मोड़ होते हुए पुनः अनशन स्थल पर पहुंचा

 

वहीं संगठन के सेनानी और आम जनताओं ने जुलूस के माध्यम से सम्बंधित पदाधिकारी के खिलाफ नारेवाजी करते हुए, सभी मांग जल्द पुरा करने को कहा

 

विकास फूल, अजीत पासवान, पीतांबर यादव उर्फ हीरो अनशन पर बैठे हुए हैं।

 

अनशन के पांचवें दिन जूनियर इंजीनियर, जिला अभियंत्रण एवं ग्रामीण विकास विभाग अनशन स्थल पर पहुंच मांग पर वार्ता किया, लेकिन अनशनकारी ने एक शब्द में कहा जब तक दोषी जूनियर इंजीनियर को निलंबित एवं अन्य मुद्दे पर कार्य प्रारंभ नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा

 

1. बहेड़ी प्रखंड के सभी पंचायत में विभाग, समाज एवं पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वे कराकर पेयजल संकट दूर किया जाय और दोषी जूनियर इंजीनियर को तुरंत निलंबित किया जाए,

 

2.गंगदह महादलित टोला से मिटुनिया पिपल तक सड़क और सगुनिया घाट पर पुल का निर्माण किया जाय

 

3.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन चालू किया जाय

 

मौके पर संगठन के संस्थापक विकास फूल ने कहा कि जब जूनियर निलंबित एवं अन्य सभी मांग पर कार्य प्रारंभ नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा

 

वहीं रंजीत कुमार साहू ने कहा कि अनशन का पांचवां दिन बीतने के बाद भी धरनास्था पुलिस प्रशासन बहाल नहीं किया गया है

 

मौके पर भोला यादव, समाजसेवी कालीचरण यादव,

विन्देश्वर यादव, हरेराम यादव, प्रदीप चौधरी, विपिन भास्कर, मणिकांत यादव, गीता देवी, रमेश चौधरी भाजपा कार्यकारणी सदस्य, रंजीत कुमार यादव, मनीष कुमार, कमल किशोर यादव, रंजीत कुमार साहु, अभिषेक यादव, राकेश पासवान, पंकज महतो, सुमन कुमार, कमल किशोर राम, सतेंद्र यादव, जिबछ मांझी, सुरेश राम सहित

आदि लोग मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *