Breaking News

DARBHANGA जिला स्तरीय कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण.. 

 

*जिला स्तरीय कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण..

दरभंगा  – बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन हेतु दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में श्री कौशल कुमार जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला अधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में आज जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम उन्होंने मतदान के दौरान आने वाली संभावित तकनीकों चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

उन्होंने विशेष रूप से वोटिंग कंपार्टमेंट की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं निगरानी प्रणाली तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में उत्पन्न होने वाले संभावित रूकावट के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि, “मास्टर प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्हें मतदान प्रक्रिया के हर पहलू, विशेष रूप से तकनीकी रूकावट से संबंधित सभी संभावित स्थितियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे आगे प्रशिक्षण में भाग लेने वाले मतदान कर्मियों को सही दिशा-निर्देश दे सकें।”सभी मास्टर पर प प्रशिक्षकों को सदैव सीखने रहने की आदत डालना होगा ,लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निर्वाचन विषय प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रशिक्षण सत्र पूरे मनोयोग से समझेंगे तो दूसरे को भी प्रशिक्षित करेंगे।

 

कार्यशाला में भाग लेने वाले मास्टर प्रशिक्षकों को चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता,निष्पक्षता एवं कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

 

 

Check Also

• श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी 

🔊 Listen to this • श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *