Breaking News

दरभंगा बहेड़ी में छठे दिन भी अनशन जारी, बिगड़ रही है हालात… 

 

दरभंगा बहेड़ी में छठे दिन भी अनशन जारी, बिगड़ रही है हालात…

 

दरभंगा: बहेड़ी मुख्यालय स्थित के धरना स्थल पर मिथिला विकास संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला यादव के नेतृत्व में तीन सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को भी अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहा!

 

इसमें अनशन पर अजीत कुमार, विकास फूल, पितांबर यादव उर्फ हिरो की तबियत बिगड़ा जा रहा है। हालांकि मेडिकल टीम के द्वारा लगातार जांच और उपचार किया किया जा रहा है।

 

अनशन स्थल पर मौजूद अनशनकारी ने एक स्वर में आंदोलन का समर्थन किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष और तेज होगा।

 

वहीं रंजीत कुमार साहू ने कहा कि सोमवार को ही जूनियर इंजीनियर, जिला अभियंत्रण एवं ग्रामीण विकास विभाग अनशन स्थल पर पहुंचकर मांग पर वार्ता किया, लेकिन अनशनकारी ने एक शब्द में कहा जब तक दोषी जूनियर इंजीनियर को निलंबित एवं अन्य मुद्दे पर कार्य प्रारंभ नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा

 

1. बहेड़ी प्रखंड के सभी पंचायत में विभाग, समाज एवं पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वे कराकर पेयजल संकट दूर किया जाय और दोषी जूनियर इंजीनियर को तुरंत निलंबित किया जाए!

 

2.गंगदह महादलित टोला से मिटुनिया पिपल पेड़ तक सड़क निर्माण कराया जाय और सगुनिया घाट पर पुल का निर्माण अभिलंब कराया जाए।

 

3.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में लगे एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन सुचारु रूप से चालू किया जाय।

 

वहीं समाजसेवी कालीचरण यादव ने कहा कि अनशन का छठवां दिन है लेकिन पानी एवं सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन भी बहाल नहीं हुआ है

 

मौके पर संगठन के संस्थापक विकास फूल ने कहा कि जब जूनियर निलंबित एवं अन्य सभी मांग पर कार्य प्रारंभ नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा

 

मौके पर भोला यादव, समाजसेवी कालीचरण यादव,

विन्देश्वर यादव, हरेराम यादव, प्रदीप चौधरी, मणिकांत यादव, गीता देवी, रमेश चौधरी भाजपा कार्यकारणी सदस्य, रंजीत कुमार यादव, मनीष कुमार, कमल किशोर यादव, रंजीत कुमार साहु, अभिषेक यादव, राकेश पासवान, पंकज महतो, सुमन कुमार, कमल किशोर राम, सतेंद्र यादव, जिबछ मांझी, सुरेश राम सहित

आदि लोग मौजूद थे।

Check Also

• ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज में 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण, पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का हुआ अनावरण 

🔊 Listen to this   • ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *