बिहार के मधुबनी जिले में लौकही प्रखंड मुख्यालय के सामने पत्रकार एकता मंच ने नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन यूट्यूबर-पत्रकार दिलीप साहनी के साथ हुई मारपीट के विरोध में किया गया।

घटना जाले विधानसभा क्षेत्र की है, जहां से जीवेश मिश्रा विधायक हैं। दिलीप सहनी ने मंत्री से सड़क निर्माण को लेकर सवाल किया था। इस पर मंत्री ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की।
इस मामले में नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में सिंघवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रदर्शन में पत्रकार एकता मंच के सदस्य सुरेंद्र राम, जीवेश ठाकुर, विजय यादव, भारत गुप्ता समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal