• सेवा पर्व अभियान 2025 के अंतर्गत दरभंगा जिला के बेनीपुर प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम

दरभंगा मिथिला वन प्रमण्डल, दरभंगा के द्वारा सेवा पर्व अभियान 2025 का आयोजन 17 सितंबर 2025 से लगातार विभिन्न संस्थानों के परिसरों में किये जा रहें है।
• इस संदर्भ में आज दरभंगा जिला अन्तर्गत बेनीपुर प्रखंड परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनय कुमार चौधरी,माननीय विधायक, बेनीपुर के द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी,बेनीपुर ने कार्यक्रम में भाग लिया गया।
गौरतलब है कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित किये जा रहे सेवा पर्व अभियान 2025 के अवसर पर विधायक के द्वारा सभी व्यक्तियों से अपील की गयी कि वे सभी अपने पूर्वजों माँ,पिता इत्यादि की स्मृति में अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाये।
इस सेवा पर्व अभियान के पश्चात् भी सभी व्यक्ति पुरे साल समय निकाल कर समय-समय पर वृक्षारोपण का कार्य करें एवं रोपित पौधों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लें।
सेवा पर्व अभियान 2025 की कड़ी में वन विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा लिटिल स्टार इंग्लिश स्कूल लहेरियासराय में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला,निबंध, भाषण एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर सेवा पर्व अभियान को एक उत्सव के तरह मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक,शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया। • वन विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा “सेवा पर्व अभियान” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधा लगाने हेतु उपस्थित व्यक्तियों से अनुरोध किया गया।
• सेवा पर्व अभियान 2025 विभिन्न परिसरों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।
• उक्त अभियान के तहत 22 सितंबर 2025 तक दरभंगा जिला अन्तर्गत 51 विभिन्न स्कुल/संस्थान के परिसर में 9040 पौधा स्कुल के छात्र-छात्राओं एवं जन प्रतिनिधियों के जन भागिदारी से पौधा लगाया गया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal