Breaking News

.मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के विभिन्न आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास एवं उ‌द्घाटन

 

.मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के विभिन्न आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास एवं उ‌द्घाटन

 

दरभंगा  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के विभिन्न आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास एवं उ‌द्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यमसे किया गया।

उल्लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना के तहत दरभंगा जिला अंतर्गत बेनीपुर शिवराम (प्रखंड स्तरीय) मत्स्य बाजार निर्माण हेतु 20.60 लाख रूपये का शिलान्यास किया गया।

इसी प्रकार  राज्य योजना (सिडबी) अंतर्गत दरभंगा जिला में दो लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी संयंत्र परियोजना राशि 7132 लाख रूपये का शिलान्यास किया गया।

दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार,जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी आदि संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Check Also

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

🔊 Listen to this दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *