Breaking News

दरभंगा  LCS कॉलेज में पिछले दिनों हुए शासी निकाय के गठन में हुए गड़बड़ी को लेकर वि वि धरना स्थल पर LCS कॉलेज के शिक्षक के धरना को आज आइसा के द्वारा समर्थन दिया गया।

 

*LCS कॉलेज के धरनार्थी शिक्षक से अविलंब वार्ता करे वि वि प्रशासन – आइसा*

 

*LCS कॉलेज में हुए शशि निकाय गठन में हुई की उच्चस्तरीय जांच हो – आइसा*

 

दरभंगा  LCS कॉलेज में पिछले दिनों हुए शासी निकाय के गठन में हुए गड़बड़ी को लेकर वि वि धरना स्थल पर LCS कॉलेज के शिक्षक के धरना को आज आइसा के द्वारा समर्थन दिया गया।

आइसा नेता प्रिंस राज व आर वाई ए राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने आज धरनार्थी शिक्षक से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उनके धरना को समर्थन दिया।

 

इस अवसर पर आइसा नेता प्रिंस व आर वाई ए नेता संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि LCS कॉलेज में लगातार सुनील चौधरी का विरोध होता रहा है। सुनील चौधरी LCS कॉलेज के प्रतिनिधि है लेकिन आजतक LCS कॉलेज विकाश वहां के शिक्षक कर्मचारी का कैसे विकास हो इससे उनको कोई मतलब नहीं है।

 

इतना विरोध के बाद भी वि वि द्वारा सुनील चौधरी को LCS कॉलेज का प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया गया।

 

वही दूसरी ओर दिलीप कुमार चौधरी जो पूरे वि वि मे बदनाम है जहां जहां गए वहां लूट का अड्डा बना दिया। ऐसे शिक्षक को LCS कॉलेज में वि वि प्रतिनिधि बना दिया गया। जो कि बहुत ही दुखद है।

 

आइसा नेता ने वि वि प्रशासन से मांग किया कि LCS कॉलेज में बने शाशी निकाय को अभिलंब रद्द करते हुए सुनील कुमार चौधरी और दिलीप कुमार चौधरी को अभिलंब LCS कॉलेज से मुक्त किया जाय। साथ ही साथ नियम के विपरीत हुए शासी निकाय के गठन की उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषी अधिकारी पर करवाई किया जाय।

 

 

Check Also

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

🔊 Listen to this दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *