Breaking News

दरभंगा 26 सितंबर 2025 को आयोजित होगा जॉब कैम्प

दरभंगा 26 सितंबर 2025 को आयोजित होगा जॉब कैम्प

 

दरभंगा  श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा के माध्यम से 26 सितंबर 2025 दिन (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई. टी. आई. के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में SVATANTRA MICRO FINANCE द्वारा 11:00 बजे पूर्वाहन से 4:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इस में कुल 30 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10 th Pass and above उत्तीर्ण अभ्यार्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यार्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यार्थी को 12,500/-रूपये सहित अन्य भत्ते प्रति माह दिया जाएगा।

नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को संपूर्ण बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए आपसे वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है,कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें।

जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जा कर खुद से व इस नियोजनालय में आ कर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, रंगीन फोटो आधार कार्ड, पेनकार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ अवश्य लाएगें।

• नोटः-जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

 

 

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *