Breaking News

• नवादा के संतोष मांझी, जहानाबाद में मो मोहसिन , जमुई के जेल में डब्लू चौधरी व वैशाली में मो नासिर के जघन्य हत्या के खिलाफ भाकपा (माले) -इंसाफ मंच ने दरभंगा में निकाला प्रतिवाद मार्च।

 

• नवादा के संतोष मांझी, जहानाबाद में मो मोहसिन , जमुई के जेल में डब्लू चौधरी व वैशाली में मो नासिर के जघन्य हत्या के खिलाफ भाकपा (माले) -इंसाफ मंच ने दरभंगा में निकाला प्रतिवाद मार्च।

• नीतीश मोदी के गुंडाराज को ख़त्म करेगी बिहार की जनता – नेयाज अहमद

• संतोष मांझी के आंख निकालकर क्रूर हत्या का आरोपी निर्भय पांडे की जल्द गिरफ्तारी हो -अभिषेक कुमार

• दलितों अल्पसंख्यकों की हो रही हत्याओं का नीतीश सरकार जवाब दे – मकसूद आलम पप्पू ख़ां

• दरभंगा के सूरज यादव की हत्या के साजिशकर्ता का उद्भेदन करें प्रशासन व फंसे निर्दोष को बरी करें नंद लाल ठाकुर

लहेरियासराय दरभंगा

नवादा में सन्तोष मांझी की आंख निकालकर क्रूर हत्या, जहानाबाद के काको में सब्जी बेचने वाले मो मोहसिन की हुई हत्या, जमुई के जेल में 10हजार रुपए रिश्वत नहीं देने की वजह से हुई हत्या, वैशाली में मो नासिर की हुई हत्या सहित दलित -अल्पसंख्यकों -महिलाओं की लगातार होती हत्याओं व बढ़ते अपराध के खिलाफ राज्यव्यापी आह्वान के तहत भाकपा (माले) व इंसाफ मंच के दरभंगा जिला इकाई के तत्वाधान में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च लहेरियासराय चिल्ड्रेन पार्क के निकट से इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू ख़ां, भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, वरिष्ठ नेता नन्द लाल ठाकुर, विनोद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, नगर सचिव कामेश्वर पासवान के नेतृत्व में निकला जो समाहरणालय, टॉवर, थाना, लोहिया चौक होते हुए पुनः लहेरियासराय टॉवर चौक पर आकर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया। मो जमालुद्दीन के अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि बिहार में नीतीश भाजपा का गुंडाराज चल रहा हैं। जहानाबाद के काको में सब्जी बेचने वाले मो मोहसिन जो कमाई नहीं होने की वजह से मांगी गई रंगदारी की पूरी राशि नहीं दे पाया तो तराजू के बटकारे से उसको मार मार कर हत्या कर दिया गया। जमुई के जेल में बंद अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला डब्लू चौधरी 10हजार रिश्वत नहीं दे सका तो जेल में उसकी हत्या कर दिया गया। हाजीपुर में मो नासिर की हत्या हो गई। कोई कानून प्रशासन कही नहीं दिख रहा हैं। ये गुंडाराज नहीं चलेगा। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि नवादा में संतोष मांझी का क्रूर ढंग से आंख निकालकर हत्या कर दिया गया। हत्या करने वाला निर्भय पांडे को आज तक गिरफ्तार भी नहीं किया गया हैं। इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू ख़ां ने कहा कि दलितों अल्पसंख्यकों महिलाओं की लगातार होती हत्याओं -अपराध का जवाब नीतीश सरकार को देना होगा। भाकपा (माले) के जिला स्थाई समिति के सदस्य नन्द लाल ठाकुर व पूर्व प्रमुख हरि पासवान ने कहा कि बहादुरपुर के डरहार गांव में सूरज यादव के हत्या के मुख्य साजिशकर्ता का पुलिस पदाधिकारी उद्भेदन करें और बेकसूर लोगों को दोष मुक्त करें। प्रतिवाद मार्च में सरफराज अंसारी, मो सज्जाद, साधना शर्मा, मुर्तजा राईन, प्रो राहत अली, हरिश्चंद पासवान, प्रवीण कुमार, कोमलकांत यादव, रामदेव मंडल आदि ने भी शिरकत किया।

 

 

Check Also

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

🔊 Listen to this दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *