Breaking News

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी पंचायत में सोलर स्ट्रीट में अनियमितता को लेकर समाजसेवी कालीचरण ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

• मनमाने तरीके से स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर समाजसेवी कालीचरण यादव जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी पंचायत में सोलर स्ट्रीट में अनियमितता को लेकर समाजसेवी कालीचरण ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 

वहीं श्री यादव ने कहा कि भच्छी पंचायतों में ब्रेडा कम्पनी द्वारा पोल पर सोलर स्ट्रीट लाईट मनमाने तरीके से लगाई गई हैं। पंचायतों के मुखिया और वार्ड

सदस्यों ने मिलकर पूर्व के वार्ड सदस्यों द्वारा चिन्हित स्थानों की सूची को रद्द करते हुए, अपने चेहते के दरवाजे के नजदीक लाइट लगवा दिया है।

उन्होंने कहा कि 10,11 सहित विभिन्न वार्डों में लगे स्ट्रीट लाइट को अविलंब पूर्व के सूची अनुसार लगाकर सड़क की ओर घुमाकर लगाया जाए, ख़राब लाइट को ठीक कराया जाय, जांच कर दोषी पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

 

वहीं सम्बंधित पदाधिकारी ने जल्द ही सभी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया

Check Also

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

🔊 Listen to this दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *