Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 26 से

सीएम साइंस कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 26 से

सीएम साइंस कॉलेज का पीजी भौतिकी विभाग शुक्रवार से ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: रिसेंट ट्रेंड्स एंड फ्यूचर इंप्लीकेशंस’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करेगा। विनियम रिसर्च एसोसिएशन, धनबाद (झारखंड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, नागालैंड के प्रो चांसलर सह कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष प्रो ए के नायक, नामीबिया यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के प्रोफेसर धर्मपाल सिंह जाट वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ एम’एस रजा, आईआईबीएम एंड जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट, पटना के ग्रुप डायरेक्टर प्रो रोहित सिंह, आईटी बज, लंदन के कार्यकारी निदेशक डॉ मलय नायक आदि अपना व्याख्यान देंगे।

जानकारी देते हुए संगोष्ठी के संरक्षक सह प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र ने बताया की संचार क्रांति के युग के हिसाब से पाठ्यक्रम में शामिल आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी विषय के ज्ञान के महत्व एवं इसकी उपयोगिता के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव के हिसाब से भविष्य की रणनीति तय करने पर गहन विमर्श की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सेमिनार के विषय का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सेमिनार के निर्धारित विषय के विभिन्न उपखंडों पर आधारित विषयों पर विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान छात्र-छात्राओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित एक आवश्यक बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आयोजन सचिव सह भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ उमेश कुमार दास सहित आयोजन समिति से जुड़े सभी शिक्षक शामिल हुए।

Check Also

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

🔊 Listen to this दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *