• आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

दरभंगा बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति एवं सेंटर फॉर हेल्थ पॉलिसी आदि के संयुक्त तत्वावधान में दरभंगा में निजी सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए “एंटी-फ्रॉड एवं क्वालिटी डॉक्यूमेंटेशन” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में दरभंगा,मधुबनी, समस्तीपुर एवं सीतामढ़ी जिलों के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि,वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिये।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (MM-JAY) के तहत धोखाधड़ी निरोधक उपायों को मजबूत करना,गुणवत्ता दस्तावेजीकरण को सुदृढ़ करना तथा स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस एवं हेल्थ बेनिफिट पैकेज के अनुपालन को सुनिश्चित करना।
कार्यशाला की शुरुआत डॉ.आलोक रंजन, निदेशक-ऑपरेशन, द्वारा स्वागत भाषण एवं उद्देश्य प्रस्तुति के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.अरुण कुमार, सिविल सर्जन, दरभंगा एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अल्का झा, प्रधानाचार्य, डीएमसीएच, दरभंगा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके पश्चात कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे श्री शैलेश चंद्र दिवाकर, प्रशासनिक पदाधिकारी ने एंटी-फ्रॉड पर मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को धोखाधड़ी की रोकथाम हेतु आवश्यक के अनुपालन सम्बन्धी विधियों से अवगत कराया।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में डॉ.गुरिंदर रंधावा,कंसल्टेंट, एवं डॉ. आलोक रंजन द्वारा धोखाधड़ी की रोकथाम, गुणवत्ता दस्तावेजीकरण, केस स्टडीज तथा डॉ. नीरज कुमार सिंह, निदेशक-हेल्थकेयर द्वारा स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस एवं हेल्थ बेनिफिट पैकेज पर प्रोटोकॉल अनुपालन विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को रियल टाइम रिपोर्टिंग हेतु IHIP पोर्टल के उपयोग पर जिला IDSP सेल एवं ADRI टीम ने जागरूक कराया।
अंतिम चरण में प्रतिभागियों ने फोकस ग्रुप डिस्कशन (FGD) के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन से जुडी चुनौतियों एवं समाधान पर सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन इन्द्रजीत गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यशाला के अंत में डॉ. सूरज शंकर, टीम लीड, सेंटर फॉर हेल्थ पॉलिसी आद्री ने प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्राप्त सुझाव योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं धोखाधड़ी निरोधक उपायों को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर जिला क्रियान्वयन इकाइयों के रुप में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं सीतामढ़ी जिलों के डीपीसी- आयुष्मान भारत एवं आद्री टीम की ओर से इन्द्रजीत गोस्वामी, दिलीप कुमार, संजीव कुमार, पवन कुमार लाल, कृष्णा पांडेय, समीर कुमार सिन्हा एवं अंकित कुमार सिन्हा एवं अन्य उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal