Breaking News

दरभंगा  जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षक,सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त जोनल दंडाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया।

 

• इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर हुई ब्रीफिंग|

 

 

• जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल मुख्यालय के कुल 69 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

 

• बेनीपुर अनुमंडल में 03,बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में 10 केंद्रों पर होगी परीक्षा

 

 

दरभंगा  कौशल कुमार जिला पदाधिकारी  एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षक,सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त जोनल दंडाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में यथा प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे अपराह्न तक अनुमंडलवार मुख्यालय में 69 परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होगी।

परीक्षा के कदाचारमुक्त वातावरण में सफल संचालन के लिए समिति से निम्नांकित निदेश प्राप्त है तथा संदर्भित निदेशों को दृष्टिगत रखते हुए ही परीक्षा संचालन का आदेश दिया गया है, के आधार पर सभी केन्द्राधीक्षक अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केन्द्राधीक्षक / वीक्षक / कर्मी प्रत्येक परीक्षा तिथि को 07:00 बजे पूर्वाह्न में अपने परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

सभी केन्द्राधीक्षक अपने हस्ताक्षर को जिस अनुमंडल में परीक्षा केंद्र अवस्थित है,के अनुमंडल पदाधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित करवा लेंगे ताकि परीक्षा के सन्दर्भ में होने वाली संव्यवहार में सुविधा हो।

जिलाधिकारी, ने कहा कि रेण्डमाईजेशन के उपरांत वीक्षण कार्य हेतु परीक्षा केन्द्रों पर शिक्षक /शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

• परीक्षा अवधि में आवंटित कार्य में संलग्न कर्मियों के अतिरिक्त कोई भी कर्मी परीक्षा केंद्र परिसर में नहीं रहेंगे।

• परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को बिना जूता एवं मौजा के प्रवेश दिया जायेगा।

 

• वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शांतिपूर्ण और कदचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन करने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए ।

प्रत्येक परीक्षा तिथि को केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के पर्यवेक्षण में रेंडम तरीके से वीक्षकों को परीक्षा कक्ष आवंटित करेंगे तथा इसकी सूचना तिथिवार कार्यवाही पंजी में संधारित करेंगे।

किसी भी परिस्थिति में गैर शिक्षक एवं अन्य किसी कर्मचारी को वीक्षण कार्य में नहीं लगाया जाय, जिस विद्यालय के परीक्षार्थी के परीक्षा केंद्र में सम्बद्ध हो तो उस विद्यालय के शिक्षक को वीक्षण कार्य में नहीं लगाया जाय।

प्रत्येक 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक को लगाया जाय एवं एक कमरे में कम-से-कम दो (02) वीक्षक को लगाया जाय। परीक्षा में संलग्र शिक्षकों / कर्मियों के लिए परिचय पत्र अनिवार्य होगा।

परीक्षा अवधि में कोई शिक्षक / वीक्षक एवं कर्मी परिचय पत्र के बगैर परीक्षा केन्द्र के अंदर नहीं रहेंगे।

बैठने की व्यवस्था इस प्रकार की जायेगी कि परीक्षा कक्ष में एक रोल कोड के सभी परीक्षार्थी क्रमांक के अनुसार आरोही क्रम में परीक्षा में बैठ सकेंगे।

कोई भी परीक्षार्थी कदाचार संबंधित सभी प्रकार के उपकरण एवं सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की निर्धारित अवधि अर्थात प्रथम पाली में 9:00 बजे पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय पाली में 1:30 बजे अपराह्न तक ही है। इस निर्धारित अवधि के उपरांत किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

एक बैंच पर 02 (दो) परीक्षार्थी को बैठने की व्यवस्था है एवं यथासंभव समिति द्वारा जारी दिशा निर्देश का केन्द्राधीक्षक अनुपालन करेंगे।

परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र एवं अन्य फोटोयुक्त दस्तावेज यथा आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, पासपोर्ट तथा फोटो युक्त बैंक पासबुक में से किसी एक दस्तावेज के छायाप्रति जो किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित हो,को केन्द्राधीक्षक से पूर्ण रूप से संतुष्ट हो कर परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश की अनुमति देंगे।

बताया गया कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र में सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश कर लेना आवश्यक है। अर्थात परीक्षार्थी को प्रथम पाली में 9:00 बजे पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय पाली में 1:30 बजे अपराह्न तक ही परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

साथ ही इस निर्धारित अवधि के उपरांत प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जायेगा एवं किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा तथा केन्द्राधीक्षकों द्वारा मुख्य प्रवेश द्वार बंद करने के निर्धारित समय के 15 मिनट पहले से ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा उदघोषणा करना प्रारंभ कर दिया जाए कि निर्धारित समय पर प्रवेश द्वार को बंद कर दी जायेगी एवं इसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा,साथ ही प्रवेश द्वार बंद करने की विडियोग्राफी भी करायी जायेगी।

कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन हेतु केन्द्राधीक्षक परीक्षा केंद्र पर त्रिस्तरीय सघन तलाशी की व्यवस्था करेंगे। यथा प्रथम स्तर पर मुख्य द्वार पर, द्वितीय स्तर पर आवंटित कक्ष में वीक्षकों द्वारा तथा तृतीय स्तर पर परीक्षा प्रारंभ होने के बाद समय समय पर केन्द्राधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र के सभी कक्ष में तलाशी अभियान चलाकर।

केन्द्राधीक्षक परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर आवश्यकतानुसार छात्र / छात्रा का तलाशी अलग -अलग कराने की व्यवस्था करेंगे।

महिला परीक्षार्थी के लिए अलग से घेरा बनाकर महिला वीक्षक /महिला पुलिसकर्मी के द्वारा तलाशी की व्यवस्था करेंगे।

परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने से पूर्व प्रवेश द्वार पर ही सुनिश्चित कर लिया जाय कि परीक्षार्थियों के पास वैध प्रवेश पत्र, कलम, पेंसिल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स आदि के अतिरिक्त कोई अनाधिकृत कागजात तथा मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण / गैजेट्स नहीं है।

 

परीक्षा कार्य में संलग्र कोई भी कर्मी परीक्षा कार्य से सबंधित कागजात के अतिरिक्त गैर आवश्यक सामग्रियों एवं किसी मोबाईल फोन के साथ प्रवेश परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे।

परीक्षा केन्द्र पर मीडिया कर्मी का प्रवेश वर्जित रहेगा।

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाय जब तक कि उस प्रश्न पत्र कि परीक्षा समाप्त ना हो जाये,सिर्फ परीक्षा केन्द्र के भीतर स्थित शौचालय जाने की अनुमति होगी।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर के बाहर एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे।

सभी केन्द्राधीक्षक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा निर्गत परीक्षा संचालन मार्गदर्शिका में दिए गए निदेशों का अक्षरश:अनुपालन करते हुए परीक्षा का संचालन करेंगे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित प्राधिकारी गण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *