Breaking News

बजट विकसित भारत की यात्रा का आर्थिक दस्तावेज परन्तु अभियंताओ के हाथो मे हो विकास का कमान – डॉ० सुनील 

बजट विकसित भारत की यात्रा का आर्थिक दस्तावेज परन्तु अभियंताओ के हाथो मे हो विकास का कमान – डॉ० सुनील

इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्वी) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट विकसित भारत की यात्रा का आर्थिक दस्तावेज है।यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को रफ्तार देने वाला, साथ ही युवाओं के लिए अपार मौकों का हाइवे है। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, नारी,युवा,मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा।बिहार के लिए विभिन्न क्षेत्रो मे विशेष प्रावधान से बिहार वासियों को काफी लाभ मिलेगा।

 

डा चौधरी ने बजट को ऐसा रोडमैप बताया है, जो तेज बदलावों और लंबे समय की चुनौतियों दोनों के लिए तैयार नजर आता है। उनके मुताबिक यह बजट युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने की जरूरत और फिस्कल अनुशासन के बीच सही संतुलन बनाता है।साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी ट्रांजिशन और रणनीतिक सेक्टरों में भारत को मजबूत बनाने की साफ सोच भी इसमें दिखती है।

 

डा चौधरी ने आगे बताया कि यह बजट रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर और विकसित भारत विजन के तहत मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर आवंटन के साथ आया है, जो यह साफ करता है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को देश की आर्थिक मजबूती का बड़ा इंजन मान रही है।बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा, कार्बन कैप्चर तकनीकों के लिए ₹20,000 करोड़ का प्रावधान- ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे।केंद्रीय बजट 2026-27 में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है, जिसमें पूंजीगत व्यय (Capex) को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ से ₹12.5 लाख करोड़ तक करने का प्रस्ताव है, जो पिछले वर्ष के ₹11.11 लाख करोड़ से अधिक है। यह वृद्धि रोज़गार सृजन, रसद (logistics) में सुधार और “विकसित भारत 2047” के विजन के तहत विकास को गति देने के लिए की गई है। बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी।

 

इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश के कारण अभियंताओ का देश के विकास में भूमिका पहले से भी ज्यादा बढ जायेगी। इस बजट में अनेक प्रोत्साहन योजना लाइ गई है जिससे करोड़ों विश्वकर्माओं के जीवन में बदलाव आयेगा।ऐसे लोगों के लिए ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी, क्रेडिट, और मार्केट सपोर्ट की व्यवस्था की गई है। परन्तु जिन अभियंताओ के बल पर देश के विकास का डंका पूरी दुनिया मे बज रहा है ,उनके हितो की अनदेखी की गई है।अगर देश को विकसित देशो की कतार मे खडा करना है तो इन्फ्रास्टक्चर के विकास की कमान अभियंताओ के हाथ मे सौपनी होगी।बजट का फोकस अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर होना विकास मे अभियंताओ की भूमिका की स्वतः व्याख्या करता है। अतः अभियंताओ के मांगो की अनदेखी कर एवं उनके मान सम्मान की रक्षा किए बगैर देश के चहुमुखी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।

 

अभियंताओ की अपेक्षा है कि सरकार देश हित एवं राज्य हित में इन्जीनियरिन्ग कमीशन गठित करे।इससे इन्जीनियरो की क्षमता का बेहतर उपयोग हो सकेगा,अभियंत्रण सेवा जन केन्द्रित बन सकेगा,अभिनव तकनीक के प्रयोग को बल मिलेगा एवं देश तथा राज्य के चहुमुखी विकास को रफ्तार मिल सकेगा।उन्होने अभियंताओ को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने हेतु अभियन्त्रण सुरक्षा बल के गठन की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *