• लोहिया चौक से एकमी गोलंबर तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए अतिक्रमण वाद चलाया गया…

दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा लोहिया चौक से एकमी तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को सुचारु रूप से प्रारंभ कराने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर स्थाई और अस्थाईअतिक्रमण वाद अभियान चलाया गया। कई लोग ने अपने मकान को तोड़कर हटा दिए हैं।
अभियान के अंतर्गत सड़क किनारे स्थित स्थायी एवं अस्थायी भवनों/संरचनाओं को नियमानुसार हटाया गया। प्रशासन द्वारा पूर्व में अतिक्रमणकारियों को आवश्यक नोटिस एवं सूचनाएँ प्रदान की गई थीं। आज की कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई । भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने बताया कि यह अतिक्रमण बाद आगे भी चलता रहेगा।
एलिवेटेड रोड के निर्माण हो जाने के बाद यातायात में काफी सुगमता आएगी ,जाम से मुक्ति मिलेगी,लोग कम समय में अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच पाएंगे। इससे सड़क दुर्घटना में काफी कमी आएगी। एलिवेटेड रोड के नीचे भी 4 लाइन रोड होगी। बिहार पूर्ण निर्माण निगम के द्वारा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होगा।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), डीसीएलआर, अंचलाधिकारी थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलिवेटेड रोड निर्माण से शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी,जाम की समस्या में कमी आएगी तथा आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी। विकास कार्यों में जनसहयोग अपेक्षित है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा विकास परियोजनाओं में सहयोग प्रदान करें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal