Breaking News

• महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था हेतु संयुक्त आदेश जारी…  • दरभंगा जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी

• महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था हेतु संयुक्त आदेश जारी…

 

• 263 स्थलों पर दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

 

• जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर- 06272-240 600

दरभंगा जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी ,जिसमें इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाये जाने की सूचना है।

इस त्योहार को हिन्दू धर्मावलंबियों द्वारा शिवालयों तथा मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना तथा अष्टयाम (हरि कीर्तन) किया जाता है तथा कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम / मेला का आयोजन किये जाने, शिवजी की बारात / झांकी एवं जुलूस निकाले जाने की परपंरा है। पर्व में प्रातः से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ हो जाती है।

अग्निशाम पदाधिकारी, दरभंगा इस त्योहार के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष में 15 से 16 फरवरी 2026 तक के लिए अग्निशाम की एक युनिट की प्रतिनियुक्ति सभी संसाधनों के साथ प्रतिनियुक्त रखेंगे।

यातायात थाना प्रभारी को आदेश दिया गया है कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व-2026 के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए आने जाने वाले मार्ग में समुचित संख्या में यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर इसका अनुश्रवण करते हुए अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।

सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जिन स्थलों पर प्रतिनियुक्ति करना बहुत आवश्यक समझें तो थाना स्तर से दफादार / चौकीदार एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा उनसे समन्वय में रहते हुए 14.02.2026 की संध्या 06.00 बजे से दिनांक 16.02.2026 की प्रातः 06.00 बजे तक पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थलों पर विधि व्यवस्था संधारित करायेंगे तथा अपने थाना के पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त स्थलों पर अपने दिशा निर्देशन में ब्रिफिंग करते हुए प्रतिनियुक्त करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, पुलिस केन्द्र, दरभंगा को निर्देश दिया जाता है कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं बल को अविलंब संबंधित थाना में उक्त पर्व के प्रतिनियुक्ति स्थल पर रिपोर्ट करायेंगे।

 

यातायात प्रभारी, दरभंगा को निर्देश दिया जाता है कि उक्त पर्व के अवसर पर 14.02.26 को सभी चौक-चौराहो पर संध्या 04.00 बजे से दिनांक-16.02.26 के प्रातः 06.00 बजे तक निश्चित रूप से प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था संधारित करायेंगे।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र के विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा भ्रमणशील रहकर अपने दिशा निर्देशन में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे।

सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार के प्रखंड में उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी / थानाध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित करते हुए शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे। किसी प्रकार का तनाव/ घटना होने की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे।

 

महाशिवरात्रि के अवसर पर कुशेश्वरस्थान महादेव मंदिर के सुरक्षा व्यवस्था के लिए 14 फरवरी के रात्रि 8:00 बजे से दिनांक 16 फरवरी की कार्यक्रम समाप्ति तक 47 दंडाधिकारियों ,पुलिस अधिकारी और काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से अनुश्रवण एवं समन्वय कर उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

Check Also

• एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 

🔊 Listen to this   • एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *