Breaking News

 जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने  निर्माणाधीन (एम्स दरभंगा) का स्थलीय निरीक्षण किया।  

 

• डीएम ने निर्माणाधीन एम्स दरभंगा का किए निरीक्षण…

 

जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने  निर्माणाधीन (एम्स दरभंगा) का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति,अब तक की उपलब्धियों एवं शेष कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

एम्स में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए कार्यपालक अभियंता विद्युत को 24 हजार स्क्वायर फीट भूमि चिन्हित कर दिया गया है।इसके अलावा पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को भी जगह चिन्हित किया गया है। एम्स बाउंड्री का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, 05.4किलोमीटर में बाउंड्री हो रहा है। एम्स के पास रिंग बांध ,फोरलेन सड़क आदि निर्माण के लिए के संबंधित अधिकारियों को जिला अधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि एम्स दरभंगा के निर्माण से न केवल दरभंगा बल्कि कई जिलों के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध होंगी, ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर आधारभूत संरचनाओं जैसे सड़क, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य में गति लाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करने तथा समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क,कार्यपालक अभियंता,पथ निर्माण विभाग; कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी; कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग,भू-अर्जन पदाधिकारी एवं कर्मी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 

🔊 Listen to this   • एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *