Breaking News

• वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-को लेकर हुई ब्रीफिंग… 

 

• वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-को लेकर हुई ब्रीफिंग…

 

 

दरभंगा  प्रेक्षागृह  में अपर जिला दंडाधिकारी  मनोज कुमार की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को स्वच्छ ,कदाचार मुक्त एवं सुचारु पूर्वक संपन्न कराने को लेकर सभी केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग हुई।

वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा दिनांक 17.02.2026 से 25.02.2026 तक दो पालियों में होगी ।प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे अपराह्न तक अनुमंडलवार मुख्यालय में निर्दिष्ट परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होगी। जिला में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां दोनों पालियों परीक्षा होगी ।जिला मुख्यालय में 49, बेनीपुर मुख्यालय में कुल 05 एवं बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

 

परीक्षा अवधि में आवंटित कार्य में संलग्न कर्मियों के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे।

 

सभी केन्द्राधिक्षक / वीक्षक / कर्मी प्रत्येक परीक्षा तिथि को 07:00 बजे पूर्वाह्न में अपने परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर के बाहर एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर CCTV कैमरे लगाये जायेंगे।

परीक्षा केंद्र के लिए नियुक्त केन्द्राधीक्षक यदि किसी वैध कारणों से यथा दुर्घटना, गंभीर बीमारी जिससे केन्द्राधीक्षक का कार्य निर्वहन करने में पूर्णतया असमर्थ हैं तो इसकी सूचना अविलम्ब अधोहस्ताक्षरी को देंगे ताकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निहित कार्रवाई की जा सके और कृत कार्रवाई की सूचना समिति कार्यालय को दी जा सके ।

सभी केन्द्राधीक्षक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा निर्गत परीक्षा संचालन मार्गदर्शिका में दिए गए निदेशों का अक्षरश: अनुपालन करते हुए परीक्षा का संचालन करेंगे।

Check Also

दरभंगा के केवटी में वरिष्ठ नागरिकों ने लगाया धमकी और उत्पीड़न का आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार

🔊 Listen to this दरभंगा के केवटी में वरिष्ठ नागरिकों ने लगाया धमकी और उत्पीड़न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *