Breaking News

• मंडल कारा में 850 कैदियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा सेवन… 

• मंडल कारा में 850 कैदियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा सेवन…

 

• जेल अधीक्षक एवं उपाधीक्षक के पहल पर आयोजित किया गया कार्यक्रम..

 

• कैदियों को फाइलेरिया के लक्षण, कारण व बचाव की दी गई जानकारी..

 

 

दरभंगा – फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले के मंडल कारा परिसर में  विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आयोजन जेल अधीक्षक स्नेहलता एवं उपाधीक्षक  नारायण हिमांशु, परिधापक संजय कुमार के पहल पर किया गया।

इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के चंद्रेश कर्ण ने 850 से अधिक कैदियों को फाइलेरिया रोग से बचाव की जानकारी दी।

कैदियों को बीमारी के लक्षण, कारण व रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जेल परिसर में रह रहे सभी कैदियों को फाइलेरिया संक्रमण से सुरक्षित रखना और सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाना।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि फाइलेरिया एक संक्रमणजनित रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है।

 

इसके लक्षणों में हाथ-पैरों में सूजन, दर्द, बुखार तथा थकान जैसी समस्याएँ शामिल हैं। टीम ने बताया कि दवा खाने से इस रोग के परजीवी शरीर में निष्क्रिय हो जाते हैं, जिससे संक्रमण का प्रसार रुकता है। सभी कैदियों को डीईसी और एल्बेंडाजोल दवा सेवन कराई गई।

मौके पर मंडल कारा के अधीक्षक स्नेहलता एवं कारा चिकित्सक सरोज कुमार सुमन ने बताया कि जेल प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सभी कैदियों को दवा सेवन कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और सभी को इसका सेवन करना चाहिए। सभी कैदियों को फाइलेरिया के बारे में जागरूक किया गया है आगामी 22 फरवरी को सभी कैदियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी।

चंद्रेश ने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इस अवधि में शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे और जागरूक करेंगे।

मौके के पर अधीक्षक स्नेहलता एवं उपाधीक्षक  नारायण हिमांशु,परिधापक संजय कुमार पिरामल के चन्द्रेश कुमार कर्ण,शुभम राम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Check Also

समस्तीपुर में 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक : डीएम रिपोर्ट- निरंजन कुमार समस्तीपुर

🔊 Listen to this समस्तीपुर में 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *