Breaking News

• आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई…     

 

• आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई…

 

• आयुक्त  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में  प्रमंडलीय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजित ।

• कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को,पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना ।

जनसुनवाई के दौरान आयुक्त महोदय ने कई आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की गई।

प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद से संबंधित मामले,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति, भारतमाला परियोजना अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के भुगतान से संबंधित विषय आदि जनसामान्य की समस्याएँ शामिल रहे।

आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए ।

• उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायतों का विधिसम्मत, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करें। साथ ही,जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया ।

आयुक्त ने बताया कि आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस—सोमवार एवं शुक्रवार—को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित होकर जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान करते हैं। हैं।

आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था,शुद्ध पेयजल आदि उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव  सुशील कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Check Also

दरभंगा के केवटी में वरिष्ठ नागरिकों ने लगाया धमकी और उत्पीड़न का आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार

🔊 Listen to this दरभंगा के केवटी में वरिष्ठ नागरिकों ने लगाया धमकी और उत्पीड़न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *