• वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के संचालन को लेकर संयुक्त आदेश जारी…
• 63 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा…

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी , जिसमें बताया गया है कि वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 दिनांक 17,18,19,20,21,23, 24 एवं 25 फरवरी, 2026 को दो पाली (शिफ्ट) में होगी ।
प्रथम पाली (प्रथम शिफ्ट) 09.30 बजे पूर्वाह्न से 12.15/12.45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली (द्वितीय शिफ्ट) 02.00 बजे अपराह्न से 04.45/05.15 बजे अपराह्न तक होगी।
जिला में निर्धारिती कुल 63 परीक्षा केन्द्रों अर्थात जिला मुख्यालय में कुल-49, बेनीपुर मुख्यालय में कुल-05 एवं बिरौल अनुमण्डल मुख्यालय में कुल-09 परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित करायी जायेगी।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्ति स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल प्रत्येक तिथि को 08.00 बजे पूर्वाहन में निश्चित रूप से पहुँच जायेंगे।
स्टैटिक दण्डाधिकारियों के बीच प्रतिदिन परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप कमरों का विभाजन कर कार्य करेंगे ।
स्टैटिक दण्डाकिारी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के सहयोग से परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों को छान-बीन कर सुनिश्चित हो लेंगे कि उनके पास कोई अतिरिक्त चीट,पूर्जा, कॉपी, किताब, मोबाइल, पेजर एवं ब्लूटूथ, व्हाईटनर एवं इरेजर आदि कदाचारिता करने से संबंधित कोई भी सामग्री नहीं है।
साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही उनके प्रवेश पत्र को देख कर एवं वैद्य फोटो युक्त पहचान पत्र से उनके चेहरे का मिलान कर ही अन्दर जाने देंगे। किसी भी स्थिति में परीक्षा केन्द्र के अन्दर परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देंगे। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर एवं इसके इर्द-गिर्द किसी भी हालत में भीड़ एकत्र नहीं होने देंगे ।
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर जूता मौज पहनकर नहीं आएंगे केवल चप्पल पहनकर ही आ सकते हैं।
• परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करेंगे ।इसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार बंद हो जाएगी ।
जिला प्रशासन अभिभावकों से अपील करता है कि परीक्षार्थियों को समय सीमा के अंदर अवश्य पहुंचाएं।
परीक्षा को स्वच्छ और कदाचार मुक्त वातावरण संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।
चार स्तरीय दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सभी केन्द्राधीक्षक / स्टैटिक दण्डाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्त्तव्य पर प्रतिनियुक्ति शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी अपने साथ परीक्षा कार्य से संबंधित बैध कागजात के अतिरिक्त कोई अन्य कागजात परीक्षा केन्द्र पर नहीं ले जायें। परीक्षा केन्द्र / कक्ष में परीक्षार्थी / वीक्षक मोबाइल फोन लेकर नहीं जायेंगे इसका अनुपालन दृढ़ता से केन्द्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे ।
• केन्द्राधीक्षक प्रथम शिफ्ट के परीक्षार्थियों को परीक्षा आरम्भ होने के समय 09.30 बजे पूर्वा० से 30 मिनट पूर्व अर्थात 09.00 तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने देंगे। इसी प्रकार द्वितीय शिफ्ट के परीक्षार्थियों को परीक्षा आरम्भ होने के समय 02.00 बजे अप० से 30 मिनट पूर्व अर्थात 01.30 बजे अप० तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने देंगे।
निर्धारित समय के बाद अर्थात विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal