• जिलाधिकारी ने बहेड़ी बाईपास पथ निर्माण कार्य का किया निरीक्षण… 

• जिलाधिकारी ने बहेड़ी बाईपास पथ निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…

 

दरभंगा

जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार ने बहेड़ी बाईपास पथ निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि बहेड़ी बाईपास पथ की कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर है। सहायक अभियंता, पथ निर्माण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस पथ निर्माण योजना के अंतर्गत कुल 13 छोटे-छोटे पुल-पुलियों का निर्माण किया जाना है । इसमें अब तक 11 पुल-पुलियों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

एक पुल-पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जबकि एक बड़े पुल का निर्माण कार्य शुरू होने वाली है।

कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि मिट्टी भराई का कार्य 4 किलोमीटर तक पूर्ण कर लिया गया है तथा जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) का कार्य 1 किलोमीटर में पूर्ण हो चुका है। इस योजना को आगामी जून माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भू-अर्जन से संबंधित भुगतान की प्रक्रिया जारी है। निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि पथ की निर्धारित चौड़ाई 7 मीटर है तथा पथ के अलाइनमेंट में कुछ रैयतों के आवास स्थित हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावित रैयतों के आवासों का विधिवत मूल्यांकन कर शीघ्र भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पथ निर्माण कार्य पूर्ण किया जा सके।

जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की 103 पंचाटित को 17.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, शेष राशि का भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पूर्ण कार्य करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बाईपास पथ क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने एवं यातायात दबाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई…     

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई…   • आयुक्त  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *