Breaking News

• प्रखंड सह अंचल कार्यालय तथा पंचायत सरकार भवनों के निर्माण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

 

• प्रखंड सह अंचल कार्यालय तथा पंचायत सरकार भवनों के निर्माण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

 

दरभंगा  जिला पदाधिकारी, कौशल कुमार की अध्यक्षता में ( कार्यालय कक्ष )प्रखंड सह अंचल कार्यालय तथा पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।

• उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा नियमित रूप से कार्यों में प्रगति हो।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अर्जित की जाने वाली भूमि पर अवस्थित भवन संरचनाओं का शीघ्र मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि भवनों का यथाशीघ्र आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन जिला भू अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया।

 

बैठक में विकास आयुक्त  स्वप्निल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी  रवि प्रकाश, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग  रविंद्र कुमार रवि सहित अन्य अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

समस्तीपुर में 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक : डीएम रिपोर्ट- निरंजन कुमार समस्तीपुर

🔊 Listen to this समस्तीपुर में 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *