Breaking News

 यूनेस्को क्लब आफ दरभंगा के द्वारा दो दिनों का मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

 

यूनेस्को क्लब आफ दरभंगा के द्वारा दो दिनों का मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

दिनांक 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार को महावीर नेत्रालय, सहिला, सोनकी रोड , दरभंगा में आयोजित होगा। जिसमें माननीय ईश्वर मंडल, विधायक, दरभंगा ग्रामीण मुख्य अतिथि होंगे।

दिनांक 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 10:30 बजे से माउंट समर कान्वेंट स्कूल, पोलो फील्ड रोड, लहेरियासराय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि दरभंगा के आरक्षी उपमहानिरीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी होंगे।

स्वास्थ्य शिविर में मेदांता द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम, नई दिल्ली से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ• एस• के• तनेजा एवं जनरल फिजिशियन डॉ• विजय शर्मा अपनी टीम के साथ शिरकत करेंगे साथ-साथ क्लब के संरक्षक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ• बी•के• मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ• ए•के• गुप्ता, चाइल्ड स्पेशलिस्ट एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ• ओम प्रकाश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ• एस•एन• सराफ , डॉ• रामबाबू खेतान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ• शिला साहू , डॉ• प्रियंका सराफ , डॉक्टर शिखा, शल्य चिकित्सक डॉ राजेश द्विवेदी,आंख रोग विशेषज्ञ डॉ• गितेंद्र ठाकुर, डॉ• मनीष महावीर, दंत रोग विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ• अंजू अग्रवाल, डॉ• मनीष प्रसाद एवं अन्य की सहभागिता होगी तथा मरीज को देखकर दवा भी दी जाएगी।

क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी, प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार, सोनहा कैम्प के संयोजक डॉ विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष ललित खेतान, डॉ• अभय कुमार कश्यप, मनोज कुमार डोकानियां आदि ने एक बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर शिविर को सफल बनाने में लगे हैं तथा क्षेत्र के आमजन से उपरोक्त अवसर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

Check Also

दरभंगा के केवटी में वरिष्ठ नागरिकों ने लगाया धमकी और उत्पीड़न का आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार

🔊 Listen to this दरभंगा के केवटी में वरिष्ठ नागरिकों ने लगाया धमकी और उत्पीड़न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *