Breaking News

• 1173 युवाओं ने कराया निबंधन, 640 युवाओं का हुआ चयन • रोजगार मेले से खुलीं स्वरोजगार की नई राहें • सरकार का सबसे अधिक विश्वास जीविका दीदियों पर – विनय कुमार चौधरी

 

• 1173 युवाओं ने कराया निबंधन, 640 युवाओं का हुआ चयन

रोजगार मेले से खुलीं स्वरोजगार की नई राहें

सरकार का सबसे अधिक विश्वास जीविका दीदियों पर – विनय कुमार चौधरी

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ें और आगे बढ़ें: विधायक का आह्वान

दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड में आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेले को लेकर क्षेत्र के शिक्षित युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मेला परिसर में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में गहरी रुचि दिखाई दी। युवकों के साथ-साथ युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विजय लक्ष्मी दीदी के स्वागत-गान के साथ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनय कुमार चौधरी (विधायक, बेनीपुर), प्रखंड प्रमुख मुकुंद चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष मो० इकबाल, उप प्रमुख नुनु महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रजनीश सुन्दरम, जिला परियोजना प्रबंधक डॉ० ऋचा गार्गी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, डिप्टी चेयरमैन राजीव ठाकुर, बीपीएम राजन कुमार एवं रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का भ्रमण किया तथा उपस्थित युवाओं से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विधायक श्री चौधरी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

विनय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार को सबसे अधिक भरोसा जीविका दीदियों पर है। यही कारण है कि कोई भी महत्वपूर्ण कार्य उनकी जिम्मेदारी के बिना पूरा नहीं माना जाता। जीविका दीदियाँ अपनी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी से आज भरोसे का प्रतीक बन चुकी हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने सभी जीविका दीदियों से आह्वान किया कि वे रोजगार से जुड़कर अपने परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनकर नई मिसाल कायम करें।

जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला युवाओं और जीविका दीदियों के लिए संभावनाओं का एक महत्वपूर्ण द्वार है। यह मंच केवल नौकरी दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिभाओं को पहचानने, सही दिशा देने और कौशल को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि जीविका का मूल उद्देश्य हर परिवार को स्थायी आजीविका से जोड़कर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ऐसे आयोजन युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाएँ, अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार का चयन करें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

बीपीएम राजन कुमार ने बताया कि आने वाले समय में एक सुनियोजित रणनीति के तहत विभिन्न गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों, परामर्श सत्रों एवं सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय संसाधनों एवं बाजार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आजीविका के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि ऐसे आयोजन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने और रोजगार–स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे जिले के समग्र विकास को गति मिलती है।

रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कई कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि मेले की प्रमुख उपलब्धि यह रही कि कुल 1173 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से 480 युवाओं का सीधी भर्ती हेतु चयन, 90 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु चयन तथा 70 युवाओं ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया।

कार्यक्रम स्थल पर जीविका जिला कार्यालय से शान्तनु ठाकुर, रिंकू कुमारी, आशीष कुमार तथा प्रखंड कार्यालय से भास्कर झा, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, रमेश कुमार, राम लखन कुमार, राजेश कुमार, फुल देवी, अस्मिता कुमारी सहित सैकड़ों जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।

Check Also

• घरेलू गैस एलपीजी को पारदर्शी ढंग से वितरण के लिए लगातार मॉनिटरिंग  • जिला में एल.पी.जी गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध  • उपभोक्ताओं से अपील अफवाहों से बचें 

🔊 Listen to this   • घरेलू गैस एलपीजी को पारदर्शी ढंग से वितरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *