Breaking News

 कामेश्वरी प्रिया राजकीय मूक-बधिर विद्यालय, दरभंगा के छात्रों के बीच जूते-चप्पल का किया गया वितरण 

कामेश्वरी प्रिया राजकीय मूक-बधिर विद्यालय, दरभंगा के छात्रों के बीच जूते-चप्पल का किया गया वितरण

दरभंगा: दिव्यांग बच्चों के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए, दरभंगा स्थित श्री कामेश्वरी प्रिया राजकीय मूक-बधिर विद्यालय में अध्ययनरत श्रवण एवं वाक बाधित (मूक-बधिर) छात्र-छात्राओं के बीच जूते और चप्पल का वितरित।

 

 

यह वितरण कार्यक्रम दरभंगा के जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में, दरभंगा के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहायक निदेशक, आशीष अमन द्वारा बच्चों के बीच इन सामग्रियों का वितरण किया गया। उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को जूते-चप्पल सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उनके समग्र विकास के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

इस अवसर पर यह भी अवगत कराया गया कि इन विशेष बच्चों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार और विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पूर्व, बिहार के माननीय समाज कल्याण मंत्री, श्री मदन सहनी के कर-कमलों द्वारा विद्यालय के इन सभी छात्रों के बीच टी-शर्ट, लोअर तथा स्वेटर का सफलतापूर्वक वितरण किया गया है।

 

जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे ये निरंतर प्रयास इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार दिव्यांग बच्चों को हर संभव बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

Check Also

• जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित… 

🔊 Listen to this   • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित… दरभंगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *