Breaking News

DARBHANGA • डीएम ने किये 30 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई…

 

• डीएम ने किये 30 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई…

 

दरभंगा जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने  अपने कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी अपनी समस्याएं रखें।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई करते हैं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करते हैं।

 

आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान 30 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, शिक्षा हेतु ऋण, पहुंच पथ (सड़क मार्ग) निर्माण, एलपीसी निर्गत करने तथा अन्य जनहित से संबंधित विषय शामिल रहे।

 

सिंहवाड़ा प्रखंड की एक आवेदिका राधा ने उच्च शिक्षा के लिए ऋण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने मोबाइल से जिला प्रबंधक, डीआरसीसी को आवश्यक जांचोपरांत शिक्षा ऋण नाम नियमानुसार उपलब्ध कराने की निर्देश दिया।

 

इसी क्रम में सिंहवाड़ा प्रखंड के एक परिवादी एलपीसी निर्गत करने के संबंध में उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से अंचलाधिकारी, सिंहवाड़ा को मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र एलपीसी निर्गत करने का निर्देश दिया।

• जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत ढंग से किया जाए तथा आवेदकों को समयबद्ध रूप से कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए ।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ समाधान करना है।

 

 

Check Also

• मिथिला लोक उत्सव 2025–26 के आयोजन हेतु डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

🔊 Listen to this   • मिथिला लोक उत्सव 2025–26 के आयोजन हेतु डीएम की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *