Breaking News

• जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित… 

 

• जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित…

दरभंगा कौशल कुमार, जिला पदाधिकारी, दरभंगा की अध्यक्षता में  कार्यालय कक्ष में “उद्योग संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना,उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करना तथा राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी निवेशकों एवं उद्यमियों से उनके-अपने उद्यमों की वर्तमान स्थिति, उत्पादन क्षमता, रोजगार सृजन, विपणन व्यवस्था एवं विस्तार की संभावनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त की।

• उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत “सशक्त बिहार” के निर्माण के लिए उद्योगों की स्थापना एवं विकास सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

• जिलाधिकारी ने प्रत्येक उद्यमी से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लिया तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

स्टार्टअप गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में संचालित स्टार्टअप इकाइयों का व्यापक प्रचार-प्रसार “स्टार्टअप फेसबुक पेज लाइव” के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों के प्रति प्रेरित किया जा सके।

बैठक में उपस्थित सफल उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सहयोग एवं सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ लेकर उद्योगों को सफलतापूर्वक स्थापित किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामना दिए।

“जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों की स्थापना,निवेश प्रोत्साहन तथा रोजगार सृजन के लिए निरंतर संवाद एवं समन्वय की प्रक्रिया जारी रखेगा,जिससे दरभंगा जिला औद्योगिक विकास की दिशा में अग्रणी बन सके।

इस अवसर पर सुरूची कुमारी, प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा,  ब्रजेश कुमार, प्रबंधक, बियाडा, एवं उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Check Also

• मिथिला लोक उत्सव 2025–26 के आयोजन हेतु डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

🔊 Listen to this   • मिथिला लोक उत्सव 2025–26 के आयोजन हेतु डीएम की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *