Breaking News

 • जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रतियोगिता में मत्स्य विभाग द्वारा कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज का वितरण… 

 

• जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रतियोगिता में मत्स्य विभाग द्वारा कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज का वितरण…

 

दरभंगा  संयुक्त कृषि भवन, कृषि परिसर, बहादुरपुर, लहेरियासराय, दरभंगा में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रतियोगिता 2026 के अवसर पर मत्स्य विभाग के स्टॉल पर नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजना अंतर्गत 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर “कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज” का वितरण किया गया।

इस अवसर पर  सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने लाभुक मछुआरों के बीच जाल पैकेज का वितरण किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना मत्स्य क्षेत्र के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इससे जिले के मछुआरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा उनकी आय में अपेक्षित बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी।

जिला मत्स्य पदाधिकारी दरभंगा श्री अनुपम कुमार ने बताया कि नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजना के तहत लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर “कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज” उपलब्ध कराया जा रहा है।

योजना का उद्देश्य मछुआरों को आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों से जोड़ते हुए उनकी आजीविका को अधिक स्थिर एवं सुरक्षित बनाना है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन से मछुआरों की वार्षिक आय एवं जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा। साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान एवं मछुआरे उपस्थित थे। सभी ने सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना की और इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Check Also

• घरेलू गैस एलपीजी को पारदर्शी ढंग से वितरण के लिए लगातार मॉनिटरिंग  • जिला में एल.पी.जी गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध  • उपभोक्ताओं से अपील अफवाहों से बचें 

🔊 Listen to this   • घरेलू गैस एलपीजी को पारदर्शी ढंग से वितरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *