Breaking News

• सक्रिय, अनुभवी एवं वरीय स्वयंसेवकों को मैंटर बनाकर उनके द्वारा पांच-पांच बेहतरीन छात्रों को तैयार करवाएं- कुलपति 

• सक्रिय, अनुभवी एवं वरीय स्वयंसेवकों को मैंटर बनाकर उनके द्वारा पांच-पांच बेहतरीन छात्रों को तैयार करवाएं- कुलपति

 

• एनएसएस स्वयंसेविका प्रिया कुमारी का युवा संसद में बजट-2026 पर दमदार प्रदर्शन, बिहार विधानसभा में गूंजे सशक्त विचार

सक्रिय, अनुभवी एवं वरीय स्वयंसेवकों को मैंटर बनाकर उनके माध्यम से कम से कम पांच-पांच बेहतरीन छात्र-छात्राओं को तैयार कराएं। विकसित भारत युवा संसद जैसे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए कॉलेज, जिला, मिथिला एवं विश्वविद्यालय स्तर पर नियमित रूप से भाषण, क्विज, निबंध, गायन, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएं जाएं, ताकि बेहतरीन छात्र-छात्राओं का चयन हो सके जो अपने क्षेत्र, जिला एवं विश्वविद्यालय का प्रदर्शन राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर अच्छे ढंग से कर सके। उक्त बातें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा में गत 20 मार्च को आयोजित विकसित भारत युवा संसद की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर आयी एनएसएस स्वयंसेविका प्रिया कुमारी के कार्यक्रम समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया के साथ कुलपति से आशीर्वाद लेने उनके कार्यालय में आने पर कही। कुलपति ने प्रिया को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उसका हौसलअफजाई किया और एनएसएस समन्वयक डॉ चौरसिया से कहा कि ऐसे प्रतिभागी को प्रशंसा पत्र अवश्य दें, ताकि अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित हो। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ इंसान अली, विकास पदाधिकारी डॉ अभिषेक राय तथा कुलपति के निजी सचिव सैयद मो जमाल अशरफ आदि उपस्थित थे।

“बजट-2026 : विकसित भारत के लिए युवाओं को सुदृढ़ बनाना” विषय पर बिहार विधानसभा के केन्द्रीय कक्ष में गत 20 मार्च को आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में दरभंगा के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करायी। पिछले 27 फरवरी को विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग में आयोजित प्रतियोगिता में दरभंगा से कुल 5 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था, जिनमें प्रिया कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया था।

प्रिया कुमारी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अपने संबोधन में न केवल आर्थिक विकास और युवा सशक्तिकरण पर विचार रखा, बल्कि युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर भी विशेष जोर दिया। कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का मानसिक रूप से सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। उनके तार्किक विचार, आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति और प्रभावशाली अभिव्यक्ति ने उपस्थित सभी श्रोताओं एवं निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। अन्य चयनित प्रतिभागियों में ईशा साह, अनीश कुमार, सफीना महफूज़ एवं आदित्य कुमार भी शामिल रहे, जिन्होंने भी अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। प्रिया कुमारी राष्ट्रीय सेवा योजना की वरीय स्वयंसेविका होने के साथ-साथ पीजी जन्तु विज्ञान की छात्रा हैं। इससे पूर्व उन्होंने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया था। प्रिया की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। एनएसएस समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया, जन्तु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ आरती कुमारी एवं डॉ पारुल बनर्जी सहित अन्य शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऐसे उपलब्धि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

Check Also

समस्तीपुर पुलिस लाइन में खुला पालना घर, डीएम ने किया उद्घाटन रिपोर्ट- निरंजन कुमार

🔊 Listen to this समस्तीपुर पुलिस लाइन में खुला पालना घर, डीएम ने किया उद्घाटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *