Breaking News

• जिला में आज 8869 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 23,502 सिलेंडर वितरण की संभावना   

 

• जिला में आज 8869 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 23,502 सिलेंडर वितरण की संभावना

 

 

दरभंगा – जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा आज 31 मार्च को 8869 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 10934 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष है ।

• दरभंगा जिला में 01 अप्रैल 2026 को 12,568 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 23,502 गैस सिलेंडर 01 अप्रैल को वितरण होने की संभावना है ।

उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा सामान्य रूप से जारी है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक हो रही है।

• दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है ।

उपनिदेशक जनसंपर्क ने बताया कि जिलाप्रशासन उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है की घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें ।

बताया गया कि दो एजेंसी का निरीक्षण किया गया एवं 14 विभिन्न जगह कुल 16 जगह पर संबंधित पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया ।

• जिलाधिकारी दरभंगा का निर्देश आलोक में लगातार होटलै में कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में शिकवा शिकायत दर्ज करना है तो 06272- 245055 पर कर सकते हैं। शिकायतें प्राप्त हो रही है जिसका सम्यक जांच करते हुए समाधान किया गया है। अभी तक 980 शिकायतें प्राप्त हुई है जिसको जांचोपरांत सभी का निवारण कर दिया गया है।

 

 

• जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी गैस एजेंसियों को शख्त निर्देश दिया गया है कि अपने भंडारण में एलपीजी गैस के सिलेंडर की संख्या को,पारदर्शी ढंग सूचना पट पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करे ।

• उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रखंड पनण पदाधिकारी द्वारा विभिन्न जगह पर छापेमारी की जा रही है।

 

• आमजनों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचें ।

 

 

 

 

 

Check Also

30 अगस्त, 2026 को होगा यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा ‘राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता’ का आयोजन 

🔊 Listen to this 30 अगस्त, 2026 को होगा यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा ‘राधा-कृष्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *