Breaking News

समस्तीपुर (सिंघिया)- • बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कई छात्र एवं छात्रा ने अच्छा अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया • रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कई छात्र एवं छात्रा ने अच्छा अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

 

समस्तीपुर (सिंघिया)-बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जीएस डिजिटल कोचिंग निमी पटसा के छात्र सोनू कुमार 465 अंक, आलोक कुमार 463 अंक, विकास कुमार 400, छात्रा सुप्रिया कुमारी 383 अंक के साथ कई छात्र एवं छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया हैं। जीएस डिजिटल कोचिंग निमी पटसा के छात्र एवं छात्रा की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ हैं। जीएस डिजिटल कोचिंग निमी पटसा के ये सभी छात्र एवं छात्रा साधारण परिवार पृष्ठभूमि से आने के बावजूद भी कठिन परिश्रम अनुशासन, दृढ़ संकल्प और अपने गुरुजी गुलशन कुमार के मार्गदर्शन के साथ यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की हैं। साथ ही छात्रा सुप्रिया कुमारी 383 अंक हासिल कि हैं उनके पिता अनिल कुमार यादव एक किसान है और माता रीना देवी गृहिणी होते हुए सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर परिस्थिति में सुप्रिया कुमारी को मनोबल बढ़ाया, परिजनों के अनुसार सुप्रिया कुमारी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही है, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर सुप्रिया कुमारी यह मुकाम हासिल किया हैं। जीएस डिजिटल कोचिंग निमी पटसा के संचालक गुलशन कुमार ने सभी छात्र एवं छात्रा को इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया, सर् का कहना है कि छात्र एवं छात्रा ने यह साबित कर दिया हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में भी सफलता से प्रतिभा और परिश्रम के बल पर बच्चें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

Check Also

जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास अधिकारी और वरीय अधिकारियों से सहयोग शिविर की तैयारी के संबंध में फीडबैक लिया।

🔊 Listen to this जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास अधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *